खेल डेस्क। मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 70 ) और कप्तान विराट कोहली (46) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की अपनी पहली पारी में दूसरे दिन चाय के समय तक पांच विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम अब मेजबान टीम के पहली पारी में बनाए गए 246 रन से केवल 65 रन ही दूर है। जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं।
Ind v Eng: चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
भारत के दो विकेट केवल 50 रन पर गंवाने के बाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। दोनों भारत का स्कोर 142 रन तक ले गए।
इस साझेदारी को मेजबान टीम के युवा तेज गेंदबाज कुरेन ने तोड़ा। उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को 46 रन के स्कोर पर एलिस्टेयर कुक के हाथों कैच करवा दिया। इसके बाद एक बार फिर से अजिंक्या रहाणे बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके। वह केवल 11 रन बनाने के बाद स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए।
अब इस भारतीय बॉक्सर के जीवन पर बनेगी फिल्म, किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर
भारत टीम ने सुबह बिना किसी नुकसान के 19 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम के स्कोर में अभी 31 रन जुड़े थे कि भारत ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (23) और केएल राहुल (19) के विकेट गंवा दिए।
इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद पुजारा और कोहली ने भारतीय टीम का स्कोर 100 के पास पहुंचा। इस दौरान विराट कोहली ने एंडरसन की गेंद पर चौके की सहायता से अपने टेस्ट करियर के छह हजार रन पूरे किए।
2018 : टी20 में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, टॉप में है ये
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दसवें और विश्व के 66वें बल्लेबाज बने हैं। विराट कोहली हमवतन सुनील गावस्कर (117) के बाद सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 119वीं पारी में अपने छह हजार रन पूरे किए।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाएंगे ये तीन विकेटकीपर!
पहले दिन भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद मेजबान टीम की पहली पारी 246 रन पर ही समेट दी थी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन और इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी तथा रविचन्द्रन अश्विन ने दो-दो विकेट झटके। हार्दिक पांड्या ने एक विकेट अपने नाम किया।