खेल डेस्क। आज से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए दिग्गजों द्वारा विजेता टीम के बारे में अपने अनुमान लगाने शुरू कर दिए हैं। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली ने भी इस मामले में अपनी राय व्यक्त की है।
एशिया कप: ये खिलाड़ी मैदान पर दिखाएंगे अपना जलवा
भारत के इस पूर्व कप्तान का मानना है कि विराट कोहली के बिना टीम इंडिया थोड़ा कमजोर हुई है, लेकिन कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मौजूदा चैंपियन भारत एशिया कप में सातवीं बार खिताब अपना अधिकार कर सकती है।
कुक के बाद अब इंग्लैंड को ये खिलाड़ी लेगा क्रिकेट से संन्यास
भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली छह देशों के वनडे टूर्नामेंट से विश्राम दिया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में मनीष पांडे, केदार जाधव और अंबाती रायुडु जैसे खिलाडिय़ों को जगह दी गई है।
इंग्लैंड दौरे पर सीरीज हार के लिए कोच शास्त्री ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार
पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने कहा कि टीम इंडिया भले ही इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन सीमित ओवरों के मैच में वह चोटी की टीम है। उनका मानना है कि विराट कोहली के मौजूदगी से टीम बहुत मजबूत होती है, लेकिन रोहित शर्मा का भी कप्तान के रूप में रिकॉर्ड है बहुत अच्छा इसलिए मुझे उम्मीद है कि टीम उनके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन एशिया कप जीतने में सफल होगी।
रोमांचक मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को सात रन से हराया
सौरव गांगुली की उम्मीदों को इस बात से भी बल मिलता है कि भारतीय टीम अभी आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। जबकि दो बार की चैम्पियन पाकिस्तान 104 अंकों के साथ पांचवें, बांग्लादेश 92 अंकों के साथ सातवें, पांच बार विजेता श्रीलंका केवल 80 अंकों के साथ आठवें और 62 अंकों के साथ अफगानिस्तान दसवें स्थान पर मौजूद हैं।