Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक, तो हैरान करने वाली थी कप्तान विराट की प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल शुरूआती चार टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर पाये थे. वह शुरूआती चार टेस्ट मैच की 8 पारियों में मात्र 113 रन ही बना पाये थे, लेकिन पिछले चार टेस्ट मैचों की कसर केएल राहुल ने पांचवे टेस्ट मैच में निकाली है.

केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक 

केएल राहुल ने सीरीज के पांचवे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक शानदार शतक लगाया हैं. भारतीय टीम इस मैच में 464 रन के एक विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही हैं. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने एक शानदार शतक लगा दिया है.

उन्होंने अपनी इस शानदार शतकीय पारी में कई आकर्षक शॉट्स खेले हैं. यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 5वां शतक है. जैसे ही उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 5वां शतक लगाया वैसे ही उनका तालियों के साथ सम्मान हुआ.

राहुल के शतक पर कप्तान विराट की भी देखने लायक थी प्रतिक्रिया 

केएल के इस शानदार शतक पर कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया भी देखने लायक थी. कप्तान विराट कोहली ने राहुल के शतक पर जमकर तालियाँ बजाई. विराट कोहली के साथ पूरे ड्रेसिंग रूम ने राहुल के शतक पर जमकर तालियाँ बजाई.

बता दें, कि लगातार चार टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद राहुल को टीम से बाहर करने की बात हो रही थी, लेकिन कप्तान विराट ने उन पर अपना भरोसा दिखाते हुए टीम में उन्हें बनाये रखा. अब राहुल ने अपने कप्तान के इस फैसले को बिलकुल सही साबित किया हैं.

यहाँ देखे राहुल के शतक सेलिब्रेशन का वीडियो 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे केएल राहुल के शानदार शतक पर कप्तान विराट कोहली ने तालियाँ बजाई. कप्तान विराट के साथ स्टेडियम में बैठे हर दर्शक ने उनके इस शतक पर जमकर तालियाँ बजाई.

The post वीडियो : केएल राहुल ने लगाया शानदार शतक, तो हैरान करने वाली थी कप्तान विराट की प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.