Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'द वॉल' को पीछे छोड़ धोनी इस मामलें में पहुंचे दूसरे नंबर पर

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम इस समय एशिया कप में अपने जलवे बिखेर रही है। टीम ने अभी तक एशिया कप में एक भी मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने एशिया कप में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने भी रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली श्रेणी में पहुंच गए है।

दुनिया के बेस्ट फिनिशर महेन्द्र सिंह धोनी ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ 505वां मैच खेला। इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी ने पूर्व कप्तान व टीम के द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। राहुल द्रविड़ अपने करियर में 504 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हैं। भारत के दिग्गज बल्लेबाज व भारतरत्न खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने 664 मैच खेले है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा इंटरनेशलन मैचों में टीम की कप्तानी संभाली है। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीमित ओवर का विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियनशिप जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। धोनी के नाम दस हजार बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। सबसे ज्यादा विकेट के पीछे शिकार करने के मामलें में भारत का ये विकेटकीपर भी अव्वल है।