Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए पेश किया कॉम्बो रिचार्ज पैक

इंटरनेट डेस्क। इस समय रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए सभी टेलिकॉम कंपनियां एक से बेहतर प्लान पक प्लान पेश कर रही है। अगर आप अपने लिए इस समय कोई बेहतर प्लान ढूढ़ रहें हो तो अब आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आपके लिए देश की जानी मानी कंपनी एयरटेल एक शानदार प्लान लेकर आयी है। बताया जा रहा है कि इस प्लान की मदद से कंपनी अपने यूजर्स की संख्या में इजाफा करना चाहती है साथ ही अपने साथ वाली टेलिकॉम कंपनीयों को टक्कर देना चाहती है। साथ ही हाल ही में टेलिकॉम कंपनी ने भारती एयरटेल ने कॉम्बो रिचार्ज पैक की नई सीरिज पेश करने की घोषणा की है।

रिपोर्ट एक अनुसार बताया जा रहा है कि एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में एक कॉम्बो रिचार्ज पैक की नई सीरिज पेश की है। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को डाटा, टॉक टाइम, टैरिफ एवं वैधता एक साथ एक पैक में किफायती मूल्यों में देगी है। कंपनी का कहना है कि छोटे पैक के यूजर्स की माग हमेशा रहती है और काफी कुछ जानकारी के बाद कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए यह बेहतर प्लान पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स को एक ही रिचार्ज में सभी की डिमांड अधिक रहती है। अब इस प्लान की मदद से यूजर्स को अलग-अलग रिचार्ज की जगह एक ही रिचार्ज करवाना होगा जिसमें में टॉक टाईम, टैरिफ और डाटा की सुविधा दी जाएगी।

साथ ही बताया जा रहा है कि कंपनी का कहना है कि यूजर्स के लिए 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के रिचार्ज मूल्य में उतारे गये हैं। साथ ही एयरटेल ने बताया कि इस रिचार्ज में यूजर्स को सभी तरह की सुविधा दी जाएगी। साथ ही बताया जा रहा है कि अभी कंपनी ने इन रिचार्ज पैक को पंजाब, तमिलनाडु और यूपी वेस्ट में में ही पेश किया है लेकिन जल्द ही यह देश की अन्य जगहों पर भी उपलब्ध होगा।



Herald