Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये हैं वो क्रिकेटर्स जो क्रिकेट के मैदान से दूर होकर कर रहे है ये काम, चौंक जाओंगे जानकर 

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में कई खिलाड़ी आएं है। जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए है। लेकिन क्रिकेट के मैदान में कई ऐसे खिलाड़ी भी है, जो क्रिकेट से दूर होकर कोई दूसरा काम करते नजर आए है। आज हम आपको उन क्रिकेटर्स के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया छोड़कर अन्य कामों में अपना भाग्य आजमाया है। तो आइए जानिए...

पाकिस्तान के खिलाफ इस भारतीय बल्लेबाज का हमेशा चलता है बल्ला, देखिए आंकड़े

नाथन एस्टल न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान व आक्रामक बल्लेबाज है। एस्टल ने कई मैचों में अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को विजयी बनाया है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद ये दिग्गज अब रेसर बन गया है। एस्टल ने कई कार रेसिंग में भी भाग लिया है। नाथन एस्टल ने वनडे करियर में 223 मैच खेले है। एस्टल ने इस दौरान वनडे में 7090 रन बनाए है। एस्टल ने इस दौरान वनडे में 99 विकेट भी लिए है।

आज से ठीक 11 साल पहले युवराज सिंह ने बनाया था ये अनोखा रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे जानकर

सलिल अंकोला भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी है। सलिल अंकोला ने सचिन तेंदुलकर के साथ—साथ क्रिकेट में कदम रखा था। लेकिन अपनी खराब फार्म से टीम से बाहर हो गए। क्रिकेट बाद सलिल अंकोला ने फिल्मी दुनिया और टीम पर अपना भाग्य आजमाया।

एंड्रयू फ्लिंटॉफइंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी है। एंड्रयू फ्लिटॉफ ने कई मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को विजयी बनाया है। फ्लिटॉफ ने क्रिकेट के बाद बॉक्सिंग में अपना करियर आजमाया और सफलता हासिल की।

कर्टली एम्ब्रोस वेस्टइंडीज के खतरनाक गेंदबाज है। कैरेबियाई के इस खतरनाक गेंदबाज ने कई महान बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से परेशान किया है। क्रिकेट के मैदान को अलविदा कहने के बाद इस दिग्गज ने संगीत की दुनिया में कदम रखा और म्यूजिक बैंड शुरू किया।