Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : युज्वेंद्र चहल ने बताया आखिर क्यों भारत से लगातार हार रही हैं पाकिस्तान

England performed well by correcting mistakes: Chahal

रविवार को एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी दूसरी जीत हासिल की, भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भी पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया था. अब सुपर-के मुकाबले में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 9 विकेट करारी शिकस्त दी.

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युज्वेंद्र चहल ने इस मैच में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई उन्होंने अपने 9 ओवर में 2 विकेट हासिल किये थे.

नई गेंद से हमारे गेंदबाजो ने की अच्छी गेंदबाजी 

चहल ने भारतीय टीम के मैच जीतने के बाद अपने एक बयान में कहा, नई गेंद से हमारे तेज गेंदबाजो ने शानदार गेंदबाजी की थी और पाकिस्तान पर प्रेशर बनाया हुआ था, इसलिए हम स्पिनरों को 8-9 ओवर बाद गेंदबाजी करने में आसानी हो गई थी. नई गेंद से जिस तरह हमारे तेज गेंदबाजो ने गेंदबाजी की उससे हमने उन्हें 20-25 रन कम बनाने दिए. 

हमने उन्हें शुरू में बाउंड्री नहीं दी और इससे उन पर काफी प्रेशर बना था. अगर आप बाउंड्री  नहीं देंगे, तो  बल्लेबाज पर प्रेशर जरुर बन जाता हैं. “

पॉवरप्ले में गेंदबाजी मेरे लिए नई बात नहीं 

चहल ने आगे अपने बयान में कहा, “मैंने आईपीएल और टी-20 क्रिकेट में पॉवरप्ले के दौरान काफी गेंदबाजी की है, इसलिए  जब आज मुझे पॉवरप्ले में गेंदबाजी दी गई तो यह मेरे लिए कुछ नया नहीं था. मैं नेट में पॉवरप्ले के दौरान गेंदबाजी करने का अभ्यास करता रहता हूं और विकेट के अनुसार अपनी गति और लंबाई बदलता हूं.”

पाकिस्तानी गेंदबाज सही लाइन और लंबाई नहीं पकड़ पाये

चहल ने आगे अपने बयान में कहा, “हमारे बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने पाकिस्तान गेंदबाजो पर शुरूआत से प्रेशर बनाये रखा. कभी-कभी, जब बल्लेबाज दबाव में नहीं होते हैं, तो गेंदबाजों का सामना करना और आसान हो जाता है. इस तरह के विकेट पर, आपको अपनी लाइन और लंबाई सही रखने की जरुरत हैं. 

मुझे लगता हैं, कि पाकिस्तानी गेंदबाज सही लाइन और लंबाई इस पिच पर नहीं पकड़ पाये, इसलिए हमारा 150 रन तक भी कोई विकेट नहीं था. “

कैच नहीं पकड़ेंगे तो हम कभी मैच नहीं जीत सकते 

वहीं पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने अपनी टीम की हार के बाद अपने एक बयान में कहा था, कि “अगर हम कैच नहीं पकड़ सकते हैं, तो हम कभी मैच नहीं जीत सकते हैं. 

हमने फील्डिंग पर कड़ी मेहनत की है, लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा हैं, कि क्या गलत हो रहा है. इस पिच पर शुरूआत में किसी भी नये बल्लेबाज के लिए बल्लेबाजी करना मुश्किल हैं, लेकिन अगर कैच छुटेंगे तो हम जीत के बार में सोच नहीं सकते हैं. 

20-25 रन हमने कम बनाये. रोहित और धवन ने शानदार बल्लेबाजी की हैं. मुझे लगता हैं, कि हमारे और भारत के स्किल लेवल का फर्क पड़ गया. उनका स्किल लेवल बहुत अधिक है, हमारा काफी नहीं है, लेकिन हम बेहतर हो जाएंगे. हम अगले गेम बांग्लादेश के खिलाफ जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.”

The post एशिया कप : युज्वेंद्र चहल ने बताया आखिर क्यों भारत से लगातार हार रही हैं पाकिस्तान appeared first on SportzWiki Hindi.