Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

संजय मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी कों ठहराया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच टाई होने का जिम्मेदार

भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के फाइनल में पहुँच चुकी है। अब फाइनल में टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। अभी तक टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। हालाँकि, महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म अभी भी टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। टीम को अभी तक पता नहीं है कि चौथे नंबर पर कौन सा बल्लेबाजी करेगा।

धोनी नंबर 4 पर नहीं करे बल्लेबाजी

पिछले कुछ मैचों में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 33 रनों की पारी खेली थी वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। हालाँकि, उन्हें उस मैच में उन्हें अंपायर के गलत फैसले का शिकार होने पड़ा था।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर  संजय मांजरेकर का मानना है कि धोनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं करनी चाहिए। उनके अनुसार केदार जाधव या मनीष पांडे को धोनी से ऊपर बल्लेबाजी करने आना चाहिए। उन्होंने कहा

“मैं धोनी के चौथे नंबर पर बैटिंग करने से सहमत नहीं हूँ। वह मनीष पांडे और केदार जाधव जैसे बल्लेबाज के ऊपर बल्लेबाजी करने आते हैं। धोनी को इन दोनों बल्लेबाजी के नीचे बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि आपको दोनों को टेस्ट करने की जरूरत है। धोनी का बैटिंग फॉर्म वह नहीं है जो भारतीय फैन सोच रहे हैं। हमें नंबर 4 और 5 पर ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो लंबे समय तक खेल सके। उन्हें नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।”

धोनी को फॉर्म में लौटने की जरूरत

विश्वकप 2019 को ध्यान में रखते हुए महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्हें जल्द ही फॉर्म में लौटना पड़ेगा। आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। अभी तक टीम में उनका बल्लेबाजी क्रम भी पक्का नहीं है। धोनी अब पहले जैसे लगातार छक्के चौके नहीं लगा पाते। धोनी के खेलने पर अजीत अगरकर ने कहा कि टीम मैनेजमेंट शायद अपना मन बना चुकी हैकि 2019 विश्वकप तक धोनी मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे।

The post संजय मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी कों ठहराया अफगानिस्तान के खिलाफ मैच टाई होने का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.