भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया गया है। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान उनके पीठ में परेशानी थी और यही वजह है कि उन्हें आराम दिया गया है। कोहली अभी फिटनेस हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके साथ ही वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बीता भी रहे हैं।
अनुष्का के साथ विराट
एशिया कप में जहाँ भारतीय टीम पाकिस्तान से दो-दो हाथ कर रही है वहीं टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली अपने परिवार के साथ समय बीता रहे हैं। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा और कई दोस्त भी हैं। कोहली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।
वापसी पर नहीं कोई अपडेट

भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर कब वापसी करेंगे इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ही पीठ में परेशानी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने आराम नहीं लिया और सीरीज के सभी मैच खेले। हालाँकि, एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें क्यों आराम दिया गया यह बात किसी को समझ नहीं आई।
वेस्टइंडीज सीरीज में कर सकते हैं वापसी

वेस्टइंडीज की टीम अक्टूबर नवम्बर में भारत दौरे पर आ रही है। भारतीय फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि टीम के कप्तान विराट उस सीरीज से टीम में वापसी कर सकते हैं। कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं भारतीय फैंस उन्हें जल्दी टीम के साथ देखना चाहते हैं। अगर वह फिट रहे तो जरुर वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं।
The post एशिया कप से आराम लेकर पत्नी अनुष्का शर्मा संग ये कहां पहुंचे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.
Great place for food lovers like us. 
#Favourite #Nueva PS- Don’t miss the chimichuri mushrooms! 