इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 7 सितम्बर से ओवल में खेला जाएगा। आज मैच से 2 दिन पहले भारतीय कोच रवि शास्त्री ने प्रेस कांफ्रेंस की। भारतीय टीम पहले ही यह सीरीज गंवा चुकी है और ओवल में इज्जत की लड़ाई लड़ने उतरेगी। शास्त्री ने टीम के प्रदर्शन और पांचवें टेस्ट के बारे में बात की।
हम जीत सकते थे सीरीज

भारतीय टीम यह सीरीज 1-3 से गंवा चुकी है लेकिन कोच को लगता है कि उनकी टीम सीरीज में 3-1 से आगे हो सकती थी। टीम को मौके मिले, लेकिन वह उसे फिनिश नहीं कर पाई। शास्त्री के अनुसार यह वैसी टीम नहीं है जो हार मान जाएगी। अंतिम अंतिम टेस्ट में भी कड़ी टक्कर देने को तैयार है।
अश्विन नहीं थे अनफिट

चौथे मैच में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। खबरें आ रही थी कि अनफिट होने के बाद भी उन्हें मैच में शामिल किया गया था। कोच ने इन बातों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। उनके अनुसार अश्विन पूरी तरह फिट थे, लेकिन मोईन अली ने बेहतर टिप्पे पर गेंदबाजी की।
तीन सालों में घर से बाहर शानदार प्रदर्शन

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री के अनुसार इस टीम ने पिछले तीन सालों में घर से बाहर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा
“इस टीम ने तीन सालों में घर से बाहर 9 टेस्ट मैच जीते हैं और तीन टेस्ट सीरीज। मुझे नहीं लगता कि पिछले 15-20 सालों में किसी भारतीय टीम ने इतने कम समय में ऐसा प्रदर्शन किया है। हमने अच्छा खेल दिखाया है बस हमें मानसिक तौर पर मजबूत होने की जरूरत है।”
दोनों टीमों के टॉप आर्डर नहीं चल रहे

सीरीज के सभी मैचों में भारतीय सलामी बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। कोच से इस बारे में ही पूछा गया लेकिन उन्होंने इसका कोई साफ जबाव नहीं देते हुए बोला “इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाजी भी अच्छा नहीं कर पा रही है। यहाँ गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की है और इसी वजह से दोनों ही टीमों का टॉप आर्डर रन नहीं बना पा रहा।”
The post कोच रवि शास्त्री ने उठाया धोनी और गांगुली जैसे दिग्गजों पर अंगुली, मौजूदा टीम को बताया सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.