Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में इस समय और इस चैनल पर आएगा भारत-पाकिस्तान का मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे को ख़त्म कर वतन वापसी करेगी। इसके बाद वह संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाले एशिया कप में भाग लेगी। एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन 15 सितंबर से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। एशिया कप 2018 का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात में किया जा रहा हैं।

एशिया कप में भारतीय टीम का सबसे बड़ा मुकाबला पाकिस्तान की टीम से होगा। मुख्य प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान टीम से भारत का एशिया कप में अपना सबसे बड़ा मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गई हैं। जिसमें 16 खिलाडियों को जगह दी गई हैं। भारत और पाकिस्तान के इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए 19 सितम्बर 2018 को भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे टीवी चालू करना होगा।

19 सितम्बर 2018 को भारतीय समय के अनुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला यह मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। काफी लंबे समय बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ी थी। जिसमें पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। एशिया कप में होने वाले इस मैच का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

जब फौजी के बेटे के क्रिकेट खेलने पर लगा बैन, हुई थी बहुत आलोचना

एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान के इस बड़े मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स तथा हॉटस्टार पर किया जाएगा। मोबाइल पर देखने के लिए आपको हॉटस्टार की जरुरत होगी। देखना दिलचस्प होगा कि, रोहित ब्रिगेड एशिया कप 2018 में क्या कमाल दिखा पाती हैं।

इस फैसले के बाद क्रिकेट इतिहास में अमर हो जाएंगे हिटमैन रोहित शर्मा के 264 रन



Herald