खेल डेस्क। जल्द ही भारत की बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल के जीवन पर भी फिल्म बनने वाली है। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में श्रद्धा कपूर उनका रोल निभाती हुई नजर आएंगी।
करण जौहर की इस सीक्वल फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सिल्वर स्क्रीन पर बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल का किरदार निभाने के लिए उत्सुक नजर आ रही है। इस फिल्म के बार में श्रद्धा कपूर ने कहा कि यह फिल्म उनके जीवन की अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म होने जा रही है।
इन कारणों के चलते आयुष शर्मा नहीं कर सके कटरीना के साथ अपनी डेब्यू फिल्म में काम
बॉलीवुड अभिनेत्री ने बताया कि सायना के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म के लिए उन्होंने लगभग डेढ़ साल से अधिक की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। उन्होंने बताया कि इतनी अवधि की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भी उन्हें ऐसा नहीं लग रहा कि वह इस खेल में परिपक्व हो पाई हैं।
OMG: आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मुझे लगता है इस चीज से डर
बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी श्रद्धा कपूर का मानना है कि बैडमिंटन बहुत ही मुश्किल खेल है। श्रद्धा कपूर ने इस दौरान अपनी आगामी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के बारे में बताया कि यह फिल्म व्यंग करते हुए हुए भारत की कई बड़ी समस्याओं में से एक गांव में बिजली जाने पर होने वाले आने वाले संकट को जगजाहिर करती है।
'कृष 4' को लेकर बड़ा खुलासा, राकेश रौशन की जगह अब ये करेंगे इस फिल्म का निर्देशन!
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में श्रद्धा कपूर उत्तराखंड की कुमाऊंनी भाषा में बात करती हुई दिखाई देंगी। इसे सीखने के लिए श्रद्धा कपूर को काफी मेहनत करनी पड़ी है। इस फिल्म का निर्देशन नारायण सिंह ने किया है। 21 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा शाहिद कपूर और यामी गौतम भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगी।