खेल डेस्क। जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन के सेमीफाइलन में गत उपविजेता अमेरिका की मैडिसन कीज को उलटफेर का शिकार बनाकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वह किसी ग्रैंड स्लेम के एकल फाइनल में जगह बनाने वाली जापान की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।
5th Test, India v England: पृथ्वी शॉ को करना होगा इंतजार, इस युवा खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू मैच खेलने का मौका
अब इस जापानी खिलाड़ी को अपना पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के लिए अमेरिका की पूर्व विश्व नम्बर वन खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की चुनौती से पार पाना होगा।
20 वर्षीय जापान की ओसाका ने मेडिसन को महिला एकल सेमीफाइनल में 6-2, 6-4 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। मेडिसन की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट की सभी शीर्ष महिला खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।गत वर्ष की उपविजेता मेडिसन इस बार जापान युवा ओसाका की चुनौती से पार नहीं पा सकी।
EngvInd : विश्व की नंबर वन टीम भारत आज सम्मान बचाने उतरेगी मैदान में, हो सकता है ये बदलाव
इससे पहले जापान की नाओमी ओसाका क्वार्टरफाइनल में जीत के साथ ही 22 साल में किसी ग्रैंडस्लैम के अन्तिम चार में जगह बनाने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बनी है।
जापान की इस खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में लेसिया सुरेंको को सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। इससे पहले जापान की ओर से महिला वर्ग में किमिको डेट ने 1996 में विंबडलन सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
कोहली और शास्त्री के रवैए से खुश नहीं हैं भारतीय खिलाड़ी, मिल रहे है बगावत के संकेत!
एक अन्य सेमीफाइनल में 23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन सेरेना ने एनास्तासिया सेवासोवा को एकतरफा मुकाबले में 6-3, 6-0 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
टेनिस की ये महान खिलाड़ी करियर के 24वें ग्रैंड स्लेम से केवल एक कदम दूर हैं।सेरेना विलियम्स अगर फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करती है तो ये बच्चे के जन्म के बाद उनका पहला ग्रैंडस्लेम खिलाब होगा।
एशिया कप : इस बल्लेबाज के नाम दर्ज सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, चौंक जाओंगे नाम जानकर