भारतीय टीम के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने टीम के लिए किसी एक फ़ॉर्मेट में खेलना को काफी मुश्किल बताया है. वह तीनों फ़ॉर्मेट में खेलना चाहते. जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल में खेल रहे हैं. यह मैच इस सीरीज में जडेजा का पहला मैच है. उन्हें अश्विन की जगह प्लेयिंग इलेवन में जगह दी गयी.
तीनों फ़ॉर्मेट में वापसी का इंतजार कर रहे जडेजा

कभी भारतीय टीम के तीनों फ़ॉर्मेट में खेलने वाले रविंद्र जडेजा अब सिर्फ टेस्ट टीम का हिस्सा ही बन पाते हैं. अपने इस दर्द को बयां करते हुए जडेजा ने कहा ”मेरे लिए ये सबसे बड़ी बात है कि मैं भारत के लिए खेल रहा हूं. अगर किसी दिन मैं अच्छा करता हूं, तो तीनों फ़ॉर्मेट में वापसी करूंगा. मेरा लक्ष्य यही है कि जो भी मुझे अवसर मिले उसे मैं प्रदर्शन में बदल सकूं”
जडेजा ने कहा ”जब आप सिर्फ एक फ़ॉर्मेट खेल रहे हो तो ये काफी मुश्किल हो जाता है. मैचों के बीच में काफी गैप हो जाता है और एक रिद्द्म नहीं रहती. जरुरी है कि आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते रहो. इसलिए खुद को लगातार प्रोत्साहित करना पड़ता है. जब भी मुझे मौका मिलता है जैसा कि इस मैच में मिला, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं”

आगे जडेजा ने कहा ”जब भी मुझे भारत के लिए खेलना का मौका मिलता है, मैं हर संभव तरीके से अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा फिर चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी. मैं टीम का एक विश्वसनीय सदस्य बनना चाहता हूं. मैं ऑलराउंडर की कमी पूरी कर सकता हूं, क्योंकि ऐसा मैं पहले कर चुका हूं. ये मेरे लिए कुछ नया नहीं है. यह सब समय की बात है. जब आप ख़राब दौर से गुजर रहे होते हो तो ज्यादा से ज्यादा खेलने की जरुरत होती है.”
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे रविन्द्र जडेजा ने पहले दिन 2 विकेट लिए. टीम को पहला विकेट जडेजा ने ही कीटन जेनिंग्स को राहुल के हाथों कैच आउट कराकर दिलाया. इसके बाद जडेजा ने बेन स्टोक्स को एलबीडब्लू आउट कर दूसरा विकेट लिया.
The post इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिलते ही शानदार प्रदर्शन करने वाले रविन्द्र जडेजा हैं दुखी, कहा तीनो फ़ॉर्मेट खेलना हैं लक्ष्य appeared first on SportzWiki Hindi.