Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत बनाम वेस्ट इंडीज सीरीज का शेड्यूल घोषित, जानें कब कहां होंगे मुकाबले

मुंबई
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच राजकोट और दूसरा हैदराबाद में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि वेस्ट इंडीज अगले महीने भारत का दौरा करेगी जहां वह दो टेस्ट, पांच वनडे और तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। 

दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चार से आठ अक्टूबर तक राजकोट और दूसरा 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें 21 अक्टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा 24 को इंदौर, तीसरा 27 को पुणे, 29 को मुंबई और 5वां एक नवंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा। 

इसके बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप का पहला मैच कोलकाता में चार नवंबर को, दूसरा छह नवंबर को लखनऊ और तीसरा 11 नवंबर को चेन्नै में खेला जाएगा। वेस्ट इंडीज ने भारत दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पहले ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। 

36 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ को टीम से बाहर रखा गया है, जबकि 21 साल के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की एक साल बाद टीम में वापसी हुई है। युवा तेज गेंदबाज कीमो पॉल टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं जबकि सुनील अम्बरीस और कहमर हेमिल्टन को भी टीम में मौका दिया गया है। टीम की कमान जेसन होल्डर के हाथों में है। 

ऐसा है शेड्यूल
टेस्ट…

4-8 अक्टूबर: पहला टेस्ट राजकोट में 
12-16 अक्टूबर: दूसरा टेस्ट हैदराबाद में 

वनडे…
21 अक्टूबर: पहला वनडे, गुवाहाटी 
24 अक्टूबर: दूसरा वनडे, इंदौर 
27 अक्टूबर: तीसर वनडे, पुणे 
29 अक्टूबर: चौथा वनडे, मुंबई 
01 नवंबर: 5वां वनडे, तिरुवनंतपुरम 

टी-20…
04 नवंबर: पहला टी-20, कोलकाता 
06 नवंबर: दूसरा टी-20, लखनऊ 
11 नवंबर: तीसर टी-20 चेन्नै