एशिया कप के लिए 20 वर्षीय युवा लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज खलील अहमद को भारतीय टीम में जगह मिली है. बता दें, कि खलील अहमद को मात्र 2 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के बाद ही भारतीय टीम में जगह मिल गई है. ऐसे बहुत कम खिलाड़ी रहे है. जिन्हें सिर्फ दो प्रथम श्रेणी मैच बाद ही भारतीय टीम में मौका मिल जाए.
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में दिखा चुके हैं अपनी प्रतिभा

खलील अहमद राजस्थान के लिए खेले अबतक अपने 2 प्रथम श्रेणी मैच में वह 2 विकेट व 17 लिस्ट ए करियर के मैच में 28 विकेट हासिल कर चुके है.
बता दें, कि खलील अहमद आईपीएल 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में थे. हालाँकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का एक भी मौका नहीं मिला था. वहीं आईपीएल 2018 में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. जहां उन्हें 1 मैच खेलने का भी मौका मिला था.
खलील का टीम में एक अच्छा चयन

खलील अहमद के बारे में बोलते हुए हुए कप्तान रोहित शर्मा ने अपने एक बयान में कहा, “मैं खलील के बारे में बहुत उत्साहित हूं. उसका टीम में एक अच्छा चयन हैं. वह टीम में वेरिएशन लेकर आता है. इसके अलावा, उसके पास काफी अच्छी गति भी है.
वह युवा है, काफी प्रतिभाशाली है, और किसी भी समय गेंद को स्विंग भी कर सकता है. मैं उनके लिए आगे देख रहा हूं और मुझे उम्मीद हैं, कि देश के लिए काफी अच्छा खेलेंगे.
खलील के पास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की क्षमता

रोहित ने खलील के लिए आगे कहा, “मैंने उसे देखा हुआ है मैं निश्चित रूप से यह कह सकता हूँ, कि भारत को एक अच्छा प्रतिभावना खिलाड़ी मिल गया है. हाँ, उसके पक्ष में सिर्फ एक बात नहीं हैं, कि उसने आजतक भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला हैं, इसलिए वह निश्चित रूप से थोड़ा नर्वस होंगे, लेकिन मुझे लगता हैं, कि जो क्षमता अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए होनी चाहिए. वह क्षमता खलील अहमद के पास हैं.”
The post एशिया कप : रोहित शर्मा ने खलील अहमद के प्लेइंग इलेवन में खेलने को लेकर कही ये बड़ी बात appeared first on SportzWiki Hindi.