दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज एशिया कप-2018 का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. इसको लेकर सौरव गांगुली का कहना है कि भारत को हराना बांग्लादेश के लिए आसान नहीं वाला है. इसी वर्ष निदहास ट्रॉफी के बाद दूसरा मौका है जब किसी टूर्नामेंट का खिताब जीतने के लिए भारत और बांग्लादेश आपस में भिड़ेंगे.
गांगुली ने कहा बाग्लादेश के लिए नहीं होने वाला आसान
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय टीम को फाइनल में सबसे मजबूत बताया. टाइम्स ऑफ़ इंडिया में सौरव गांगुली ने लिखा ”भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है. हांगकांग के खिलाफ कमजोर शुरुआत के बाद टीम बेहतर से बेहतर होती गयी. ऐसे में बांग्लादेश के लिए फाइनल आसान नहीं वाला है. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने अब तक बहुत ही लाजवाब खेल दिखाया. अफगानिस्तान के खिलाफ मिले ब्रेक के बाद दोनों फाइनल में उतरने वाले हैं.”

रोहित शर्मा और धवन की जोड़ी शानदार रही है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दोनों ने रिकॉर्ड साझेदारी की थी. गांगुली ने लिखा ”एशिया कप फाइनल तक पहुंची बांग्लादेश को भारतीय सलामी जोड़ी से निपटना होगा. रोहित और धवन से छुटकारा पाने के बाद ही उनको दूसरे बल्लेबाजों के बारे में सोचना होगा. दोनों के शानदार प्रदर्शन की वजह से अब तक अफगानिस्तान को छोड़कर किसी मैच में मिडिल ऑर्डर को ज्यादा दबाव नहीं झेलना पड़ा.”
गांगुली का मानना है कि अगर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे 275 के आसपास का लक्ष्य देना होगा. इससे कम का स्कोर भारत के लिए चुनौतीपूर्ण नहीं होगा. उन्होंने कहा ”मुकाबले में बने रहने के लिए बांग्लादेश को कम से कम भारत के सामने 275 रन का स्कोर खड़ा करना होगा. इससे कम स्कोर भारत के लिए मुश्किल नहीं होने वाला.”

आगे उन्होंने लिखा ”शाकिब का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा नुकसान है. उनके न होने से गेंदबाजी पर खास कर काफी प्रभाव पड़ेगा. उनकी मौजूदगी से बल्लेबाजी में संतुलन बनाने में मदद मिलती है.”
बांग्लादेश की बल्लेबाजी मुश्फिकुर रहीम पर कुछ ज्यादा ही निर्भर नज़र आयी है. इसको लेकर गांगुली ने कहा ”टीम बड़े मुकाबलों के लिए मुश्फिकुर रहीम पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो चुकी है. ऐसा करना हमेशा टीम के लिए सही नहीं होने वाला है .”
The post सौरव गांगुली ने की भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के विजेता की भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.