इंग्लैंड क्रिकेट टीम और काउंटी क्रिकेट टीम केंट के लिए लंबे समय से खेल रहे पूर्व ऑफ स्पिनर गेंदबाज जेम्स ट्रेडवेल ने अपने क्रिकेट करियर से अलविदा कह दिया है। सोमवार को जेम्स ट्रेडवेल ने संन्यास का ऐलान किया। 36 साल के इस पूर्व स्पिनर गेंदबाज ने इंग्लैंड के लिए 2 टेस्ट, 45 वनडे और 17 टी-20 मैच खेले।

इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज जेम्स ट्रेडवेल ने लिया संन्यास
जेम्स ट्रेडवेल ने इंग्लैंड के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच 2009 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला, तो वहीं उन्होंने अपना अंतिम मैच टेस्ट क्रिकेट के साथ ही 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला। ट्रेडवेल ने 2 टेस्ट में 11 विकेट, 45 वनडे में 60 विकेट और 17 टी-20 मैचों में 7 विकेट हासिल किए।

काउंटी टीम और इंग्लैंड का जताया आभार
इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज जेम्स ट्रेडवेल ने केंट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट यूके से संन्यास को लेकर बात करते हुए कहा कि” मैं अपने करियर के दौरान अपनी काउंटी टीम और देश दोनों का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत आभारी हूं। मेरे पास क्रिकेट मैदान पर और बाहर बहुत अच्छे समय की यादें हैं। लेकिन अब ये मेरे और क्लब दोनों के लिए आगे बढ़ने का समय है।”

आगे क्रिकेट को कुछ देने की है इच्छा
जेम्स ट्रेडवेल ने आगे कहा कि “मैं जिस खेल को प्यार करता हूं उसी खेल को वापस कुछ देने की उम्मीद करता हूं, चाहे वो अंपायर या कोच के रूप में हो। मैं देखूंगा कि सभी भूमिका मुझे कहां ले जाती है और मैं आगे की चुनौती से उत्साहित हूं। हालांकि, मैं इस मौके पर ये कहना चाहता हूं कि इन सभी सालों में केंट के लिए खेलना सम्मान की बात है और मैं सालों से उनके समर्थन के लिए सभी कर्मचारियों, कोच, टीम के साथी और प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

केंट क्रिकेट ने ट्रेडवेल को दी शुभकामनाएं
केंट के निदेशक पॉल डाउन्टन ने अपने लिए सालों से खेले जेम्स ट्रेडवेल के योगदान को लेकर कहा कि “जेम्स ने सभी प्रारूपों मे केंट में एक अविश्वसनीय रूप से सफल करियर में जबरदस्त योगदान दिया। मैं उनको बधाई देना चाहता हूं जो उन्होंने हमारे लिए हासिल किया। काउंटी के प्रति उनकी वचनबद्धता और वफादारी टीम के साथी और समर्थकों के द्वारा समान रूप से तारीफ के योग्य है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड के जेम्स ट्रेडवेल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से किया सन्यास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.