ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं. डेविड वार्नर इस शनिवार को सेंट जार्ज को तरफ से खेलते हुए नज़र आएँगे. वही इस मैच से पहले सेंटस के तेज़ गेंदबाज़ कोपपैड ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए डेविड वार्नर का अनुभव काफी ज्यादा फायदेमंद होगा.
आप को बता दें कि सेंट जार्ज के स्टार बल्लेबाज़ हेनरिक्स, क्रुतिस पीटरसन इस समय न्यू साउथ वेल्स के लिए जेएलटी कप के लिए जा चुके है. इस वजह से वो अब क्लब क्रिकेट में हिस्सा नही ले सकेंगे.
ये युवा खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद है

कोपपैड ने डेविड वार्नर को लेकर बात करते हुए कहा कि
“हमने इस बारें में डेविड वार्नर से बात की है. जो भी स्मिथ और वार्नर के साथ हुआ उसको लेकर बात नही करना चाहते हैं ख़ुशी है कि स्मिथ और वार्नर अब क्लब क्रिकेट का हिस्सा बन पाएँगे. ये अच्छा है.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“ये हर उस खिलाड़ी के लिए अच्छा अनुभव होगा जो उसके साथ खेलेगा या उसके खिलाफ. ये हमारे युवा गेंदबाजों के लिए काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होने वाला है. आखिरी सत्र में उन्होंने वाटसन के खिलाफ अच्छा नही किया था, लेकिन मुझे उम्मीद है इस बार कोई युवा गेंदबाज़ डेविड वार्नर को रोकने में जरुर सफल होगा.”
वो हमारे साथ ही अभ्यास कर रहा है

डेविड वार्नर को लेकर आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“वो हमारे साथ ही अभ्यास कर रहा है. इसके अलावा वो दुनिया भर की लीग्स में खेल रहा है. उसे क्रिकेट के मैदान पर वापस देख कर अच्छा लग रहा है. मुझे उम्मीद है कि इस सत्र के लिए भी उसने कुछ ख़ास सोच रखा होगा और वो जरुर इस बार काफी शतक बनाएगा.”
The post डेविड वार्नर ने क्लब क्रिकेट में की वापसी, ऑस्ट्रेलियाई प्रसंशक समेत साथी खिलाड़ी हुए उत्साहित appeared first on SportzWiki Hindi.