भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की बल्लेबाजी का मजा हर कोई ले रहा है। हर भारतीय फैंस शिखर धवन के क्रिकेट से जुड़े सभी बातों को जानते होंगे लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि शिकर धवन की लव स्टोरी कैसी है और उनकी पत्नी आएशा के साथ धवन की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई?

शिखर धवन और आएशा की लव स्टोरी है बड़ी दिलचस्प
मौजूदा दौर के सबसे शानदार बल्लेबाजों मे से एक में गिने जाने वाले शिखर धवन यानि टीम इंडिया के गब्बर की प्रेम कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। शिखर धवन ने भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलिया रहने वाली अपने से 10 साल बड़ी आएशा मुखर्जी के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। साल 2012 में शिखर धवन और आएशा शादी की।

आएशा का खुलासा, फेसबुक से हुई थी शिखर धवन से दोस्ती
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहने वाली आएशा के साथ शिखर धवन की पहली मुलाकात कब और कैसे हुई इस बारे में खुद धवन की पत्नी आएशा ने खुलासा किया है। आएशा धवन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनकी पहली बार शिखर धवन के साथ मुलाकात फेसबुक द्वारा हुई।
आएशा ने धवन से पहली बार मुलाकात फेसबुक के माध्यम से होना बताया और साथ ही उन्होंने इसके लिए फेसबुक का धन्यवाद भी किया।

शिखर ने पहले भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट
इस इंटरव्यू में आएशा धवन ने बताया कि “मैं कुछ पुराने क्रिकेटर्स की फ्रेंड थी, क्योंकि मैं क्रिकेट के साथ ही कई खेलों से बहुत प्यार करती हूं। शिखर ने मेरी फोटो एक बार बॉक्सिंग रिंग में देखी। और मुझसे जुड़ने की कोशिश की। इसके बाद शिखर ने मुझे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। अभी मुझे उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किए 5 मिनट ही हुए कि शिखर धवन ने मुझसे बात करना शुरू कर दिया, इतनी जल्दी धवन को बातचीत करते देख मैं दंग रह गई।”

आएशा शिखर से 10 साल बड़ी दो बच्चों की थी मां
शिखर धवन और आएशा की प्रेम कहानी बड़ी ही उतार-चढ़ाव भरी कही जा सकती है, क्योंकि आएशा एक तलाकशुदा महिला थी, जिसकी दो बेटिया रिया और आलिया थी। लेकिन कहते हैं ना प्यार अंधा होता है तो फिर क्या शिखर धवन ने अपने से 10 साल बड़ी तलाकशुदा महिला और दो बच्चों की मां को मंजूर कर लिया। फिलहाल आएशा और धवन अपने शादीशुदा जीवन को अच्छे से जी रहे हैं। उनका एक जोरावर नाम का बेटा भी है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आएशा धवन ने किया खुलासा, बताया कैसे हुई शिखर धवन के साथ पहली मुलाकात और बात appeared first on SportzWiki Hindi.