भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच ओवल में जारी है. इंग्लैंड टीम को इस टेस्ट सीरीज के बाद अक्टूबर में श्रीलंका का दौरा करना है. इस दौरे पर एक टी-मैच, वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.
स्टुअर्ट ब्रॉड हो सकते बाहर
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्टुअर्ट ब्रॉड ने अच्छा प्रदर्शन किया है. मगर इसके बाद भी उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है. जिसका कारण है कि खिलाड़ियों को एक कार्ड की तरह इस्तेमाल करना. इसी का शिकार ब्रॉड भी हो रहे हैं.
स्टुअर्ट ब्रॉड घरेलू पिचों पर अधिक प्रभावी रहते हैं. मगर वह बाहर ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए हैं. वहीं जब बात इंग्लैंड में खेलने की आती तो वह चयनकर्ताओं की पहली पसंद बन जाते हैं. द टेलीग्राफ स्पोर्ट्स वेवसाईट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक ब्रॉड को श्रीलंका दौरे से बाहर करने की ज्यादा संभावना है.
इंग्लैंड टीम का प्रदर्शन विदेशी दौरों पर अच्छा नहीं रहा है. टीम ने जहां इंग्लैंड में पिछली सात टेस्ट सीरीज में से एक भी नहीं गंवाई है तो वहीं विदेशी दौरों पर पिछली 13 टेस्ट सीरीज में से एक में भी जीत नहीं मिली है.

स्टुअर्ट ब्रॉड भारत के खिलाफ पिछले चार टेस्ट मैचों में 14 विकेट ले चुके हैं. ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 2007 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था. उस मैच में वह एक विकेट लेने में कामयाब रहे थे. तब से लेकर अभी तक ब्रॉड 122 टेस्ट मैच इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं.
वह टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं. ब्रॉड ने 2.97 की इकॉनमी और 28.84 की औसत से 431 विकेट लिए हैं. वहीं बल्लेबाजी में भी ब्रॉड ने रन बनाए हैं. वह अभी तक 3025 रन बना चुके हैं.
ब्रॉड इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में खेला था. ब्रॉड ने 121 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 5.26 की औसत से 178 विकेट लिए हैं.
The post टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी इंग्लैंड टीम से बाहर हो सकता हैं ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.