Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबलें को लेकर शोएब मलिक ने दी विराट प्रतिक्रिया

यूएई की मेजबानी में 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए एशिया की सभी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें पाकिस्तान की टीम को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। पाकिस्तान की टीम अपनी पूरी ताकत और संतुलन के साथ एशिया कप में उतरने जा रही है।

एशिया कप की जंग को लेकर तैयार हैं शोएब मलिक

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक के लिए भी एशिया कप बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शोएब मलिक पाकिस्तान के लिए एशिया कप में खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं। और भारत के खिलाफ 19 सितंबर को होने वाली सबसे बड़ी भिडंत को लेकर भी तैयार हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खिलाड़ियों के लिए होता है बड़ा मौका

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर मलिक ने कहा कि “एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ मेरे लिए एक मैच की तरह है। अगर आप भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में ज्यादा सोचते हैं तो आप अपने लिए दबाव बनाते हैं। मैं कहूंगा कि हमें इसे सिर्फ एक मैच पर विचार करना चाहिए और मेरे साथियों से भी यहीं कहूंगा। एक एक ऐसा मैच है जिसे भारत,पाकिस्तान और विदेशों में बहुत ही रूचि के साथ देखा जाता है। ये खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका है क्योंकि इस तरह के खेल में प्रदर्शन करने वाला एक नायक बन जाता है।”

पिता बनना दुनिया की सबसे बड़ी खुशी

शोएब मलिक को आगे जब अपनी पत्नी सानिया मिर्जा केद्वारा जल्द ही बच्चे को जन्म देने और पिता बनने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि “पिता बनना एक बहुत बड़ी बात है और मैं बहुत उत्साहित हूं और मैं सभी से प्रार्थना करने के लिए कहूंगा कि सब कुछ ठीक रहे। मैनेजमेंट ने मुझे एक साफ संदेश दिया है कि जब प्रसव होगा तो मैं टीम छोड़ सकता हूं। क्योंकि परिवार पहले आता है। बच्चे की राष्ट्रियता तीसरे देश की होगी ना कि पाकिस्तानी या भारतीय होगी।”

भारत-पाक के बीच होनी चाहिए द्विपक्षीय सीरीज

भारत और पाकिस्तान के बीच आगे भी मैच होने को लेकर मलिक ने कहा कि “भारत और पाकिस्तान को और भी मैच खेलने चाहिए। क्योंकि दोनों देशों के लोग द्विपक्षीय सीरीज होने पर एक-दूसरे देशों की यात्रा कर सके ये लोगों को एकजुट करने में मदद करेगा।  दोनों टीमों के खिलाड़ी पेशेवर हैं और वो जानते हैं कि मैदान और बाहर कैसा व्यवहार करना है। जब हम एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल रहे होते हैं तो एकदूसरों के साथ भोजन करते हैं और इसी तरह केवल भारत-पाकिस्तान नहीं बल्कि दूसरे देशों के साथ भी होता है।”

हफिज को लेकर शोएब मलिक ने नहीं दिया जवाब

एशिया कप को लेकर शोएब मलिक ने खास बातचीत की इस दौरान शोएब मलिक ने हर सवालों का जवाब दिया। शोएब मलिक ने सबसे पहले मोहम्मद हफिज को बाहर करने के बारे में पूछने पर कहा कि “ये मेरा डोमेन नहीं है, लेकिन जब मैं एक चयनकर्ता बन जाता हूं तो मैं इसका जवाब दूंगा।हर खिलाड़ी चाहे युवा हो या सीनियर वो उस काम को करने की कोशिश करता है जो उसे दिया जाता है। मैं और ज्यादा नहीं कह सकता क्योंकि मुझे अनुबंध भी दिया गया है। और ये मेरा डोमेन नहीं है।”

“मैंने नहीं सुना है कि मोहम्मद हफिज ने पीसीबी के बारे में कुछ कहा है। उन्होंने जो आखिरी बयान दिया था वो ये था कि उन्होंने कहा था कि हर क्रिकेट खिलाड़ी के लिए घरेलु क्रिकेट में एक मंच है जहां वो अच्छा प्रदर्शन कर सकता है और फिर से चयनकर्ता को प्रभावित कर सकता है। दूसरों के द्वारा अपने को सम्मान देना या नहीं देना ये अपने हाथ में नहीं है। ”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबलें को लेकर शोएब मलिक ने दी विराट प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.