स्पोर्ट्स डेस्क। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले और देश को जीत दिलाये। ऐसा ही कुछ सपना है भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या का उनका कहना है कि मेरा सिर्फ एक ही सपना है कि में भारतीय टीम के लिए भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बना सकू। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलने वाले क्रुणाल पांड्या अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से आईपीएल में काफी सुर्खियों में रहें है। साथ ही वह कई खिलाड़ियों और टीमों के सामने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों का लोहा मनवा चुके हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने ने कहा है कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है।
साथ ही बताया जा रहा है कि 27 वर्षीय ऑलराउंडर क्रुणाल इस समय अपना पूरा ध्यान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर लगा रहे हैं। साथ ही उन्होंने हाल ही में एक बयान में कहा है कि उनका सपना वर्ष 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनना है। इससे पहले वह अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से टीम में जगह बनाना चाहतें है। क्रुणाल को जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ हुई ट्वंटी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। इस सीरिज में भारतीय टीम 2-1 से जीती थी।
इसके अलावा बताया जा रहा है कि क्रुणाल पांड्या को इंग्लैंड के खिलाफ हुई ट्वंटी-20 सीरीज के एक भी मैच में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिल पाई थी । जबकि उनके भाई भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मैच में अपनी जगह बनायी थी । अब क्रुणाल पांड्या का सबसे बड़ा लक्ष्य भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाना है ।
भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के लिए हुआ इंग्लैंड टीम का ऐलान
Herald