Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: एक साल बाद मलिंगा ने वनडे में की धमाकेदार वापसी

खेल डेस्क। एक साल से अधिक समय बाद श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने एक दिवसीय क्रिकेट में शानदार वापसी की है। एशिया कप-2018 के उद्घाटन मुकाबले में मलिंगा ने बांग्लादेश को पहले ही ओवर में दो झटके दिए हैं। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

आईसीसी वनडे रैंकिंग: ये गेेंदबाज छीन सकता है जसप्रीत बुमराह से नम्बर वन का ताज

बांग्लादेशी कप्तान के इस निर्णय को मलिंगा ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज लिटन दास और ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को लगातार दो गेंदों पर पवेलियन भेज गलत साबित किया। बांग्लादेश ने अपने दो विकेट केवल 1 रन पर ही गंवा दिए।

मलिंगा ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास को कुशल मेंडिस के हाथों कैच करवाकर पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद बल्लेबाज करने आए बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन को मलिंगा ने खाता भी नहीं खोलने दिया।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने की भविष्यवाणी, ये टीम बनेगी एशियाई चैम्पियन

उन्होंने अपने पहले ओवर की अन्तिम गेंद पर शाकिब अल हसन को भी शून्य पर बोल्ड कर दिया। मलिंगा अभी तक चार ओवर में आठ रन देकर दो विकेट हासिल कर चुके हैं। बांग्लादेश ने समाचार लिखे जाने तक 13.4 ओवर में दो विकेट पर 52रन बना लिए थे।

इससे पहले सीनियर तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने एक साल बाद श्रीलंकाई टीम में जगह बनाई। इससे पहले उन्होंने अपना अन्तिम मुकाबला पिछले साल तीन सितम्बर को भारत के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह श्रीलंका टीम की ओर से एक भी अन्तरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके थे।

इंग्लैंड दौरे पर सीरीज हार के लिए कोच शास्त्री ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

बांग्लादेश: मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुस्ताफिजुर रहीम(विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादेक हुसैन, मेंहदी हसन, रूबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान।

श्रीलंका: एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), उपुल थरंगा, धनंजय डीसिल्वा, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, थिसारा परेरा, दनुष शनाका, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, अमिला अपेंसो, दिलरूवान परेरा।