Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंपाउंडर का बेटा और राहुल द्रविड़ का शिष्य, आज बना टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। 15 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई हैं। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की कमान हिटमैन बल्लेबाज रोहित शर्मा को दी गई हैं। रेगुलर कप्तान विराट कोहली को इस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया हैं। टीम इंडिया में एक नया चेहरा शामिल किया गया हैं। जिसका नाम हैं खलील अहमद। खलील राजस्थान के टोंक निवासी हैं और राहुल द्रविड़ के शिष्य हैं।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट में खेल चुके हैं। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और द बॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने ही खलील अहमद की प्रतिभा को निखारने का काम किया हैं। राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले खलील को बचपन से ही क्रिकेट का शौक रहा हैं। लेकिन खलील के पिता उनका क्रिकेट खेलना पसंद नहीं करते थे। खलील के पिता हमेशा से ही उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे।

खलील अहमद को एक सफल क्रिकेटर बनाने में उनके कोच इम्तियाज का काफी बड़ा हाथ हैं। खलील के पिता टोंक जिले में कंपाउंडर हैं। कोच इम्तियाज के बाद खलील के क्रिकेट करियर में अहम भूमिका निभाई राहुल द्रविड़ ने। खलील ने इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों में राहुल की निगरानी में क्रिकेट खेला। साल 2016 में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ थे, उस वक्त राहुल ही टीम के मेंटर हुआ करते थे।

साल 2016 में खलील को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद खलील को साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस गेंदबाज को 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। खलील ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उन्होंने टीम इंडिया के सबसे सफल तेज गेंदबाज जहीर खान को देखकर ही गेंदबाजी करना शुरू किआ था।




Herald