Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं गेल का ये रिकॉर्ड तोडऩा

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज है। इस में से कई रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जिन्हें तोड़ पाना विश्व के किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होगा।

विरोधी गेंदबाजों पर कहर बरपाने वाले क्रिस गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में 21 शतक दर्ज है। गौर करने वाली बात ये है कि 21 अंक इस बल्लेबाज के लिए विशेष महत्व रखते हैं।

IndvPak Asia Cup : भारत को हराने के लिए पाकिस्तानी के इस पूर्व खिलाड़ी ने टीम को दी ये नसीहत

वेस्टइंडीज के इस तूफानी बल्लेबाज का 21 तारीख को ही जन्म हुआ था। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 21 सितंबर, 1979 किंग्स्टन, जमैका में हुआ था। खुद को यूनिवर्सल बॉस कहने वाले क्रिस गेल आज अपना 39वां जन्मदिन बना रहे हैं। उनके नाम टी-20 क्रिकेट में ही नहीं एक दिवसीय क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड दर्ज है।

अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में पहला शतक लगाने का कीर्तिमान अपने नाम रखने वाले क्रिस गेल विश्व कप में दोहरा शतक लगाने वाले भी दुनिया के पहले बल्लेबाज है। यहीं नहीं वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने वाले भी विश्व के इकलौते बल्लेेबाज हैं। अगर हम उनके टेस्ट रिकॉर्ड की बात करे तो उसमें भी उनके नाम एक कीर्तिमान दर्ज है।

क्रिस गेल के नाम टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाने का अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। उनके अलावा आज तक कोई भी बल्लेबाज ये रिकॉर्ड नहीं बना सका है। गेल ने ये उपलब्धि 2 नवंबर, 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में हासिल की थी। मैच में पहला ओवर डाल रहे सोहेल गाजी की पहली ही गेंद पर क्रिस गेल ने छक्का लगाया था।