Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पैन पैसेफिक ओपन के फाइनल में पहुंची जापान की ओसाका

तोक्यो
इसी साल अमेरिकी ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब जीतने वाली जापान की नाओमी ओसाका ने शनिवार को पैन पैसेफिक ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अमेरिकी ओपन के फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराने वाली 20 वर्षीय ओसाका ने इटली की कैमिला जिअरजी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से मात दी।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 7वें पायदान पर मौजूद ओसाका ने इस मैच को जीतने के लिए एक घंटा, 9 मिनट 20 सेकेंड का ही समय लिया। टूर्नामेंट के फाइनल में ओसाका का मुकाबला चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा से होगा।

प्लिसकोवा ने क्रोएशिया की डोना वेकिक को एक कड़े मुकाबले में 6-2, 4-6, 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। गौरतलब है कि सेरेना विलियम्स को हराकर ओसाका ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम जीता था।