10 सितंबर सोमवार को भारत बंद था. विपक्ष ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते विरोध प्रदर्शन किया था और भारत बंद का ऐलान किया था. पूरे भारत में विपक्ष का यह प्रदर्शन चला था.
क्या धोनी ने भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध ?
बता दें, कि भारत बंद की एक तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमे धोनी और उनकी पत्नी साक्षी पेट्रोल पंप में बैठे नजर आ रहे है.
कुछ मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी ने कांग्रेस के इस भारत बंद को समर्थन किया था और सोशल मीडिया में कुछ लोग कह रहे है, कि उन्होंने विपक्षी पार्टियों को समर्थन किया और बीजेपी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया.
“I stopped playing the helicopter shot because I couldnt afford Petrol at ₹90/litre”
MS Dhoni shares his plight with aam janta while participating in the #BharatBandh against the atrocious #FuelTaxLoot by Modi govt..#BharatBandh#MehangiPadiModiSarkar @IYC @srinivasiyc pic.twitter.com/YpdscVGV5M— Akash SHarma (@AkashIYC) September 10, 2018
Bharat band karna hoto petrol pump band kro Dhoni ka agaj BJP ke khilaf pic.twitter.com/Zk1LUwIyTK
— sayyed emir (@AkiSeenu) September 10, 2018
लेकिन सच्चाई कुछ और

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरल तस्वीर की सच्चाई कुछ और हैं. दरअसल, यह तस्वीर 29 अगस्त की है. जब धोनी शिमला घुमने गये थे. तब वहां वह एक पेट्रोल पंप में बैठ गये थे और उन्होंने तब वहां अपने आस-पास लोगो से भी बात की थी.
तस्वीर का किया जा रहा गलत इस्तेमाल

धोनी और साक्षी की इस वायरल तस्वीर का अब गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. धोनी ने कांग्रेस के भारत बंद को समर्थन नहीं किया हैं. हालाँकि, कुछ नेता अपने फायदे के लिए कह रहे है, कि धोनी ने उनकों समर्थन दिया है.
एशिया कप में आयेंगे नजर

बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 15 सितंबर से होने वाले एशिया कप में नजर आयेंगे. वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है, इसलिए वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर नहीं आये थे, लेकिन अब जल्द ही एक बार फिर धोनी के प्रशंसकों को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिलेगी.
The post क्या धोनी ने भी लिया कांग्रेस के भारत बंद आन्दोलन में हिस्सा? पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध! appeared first on SportzWiki Hindi.