Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप: एक बार फिर पाकिस्तान को पीटने उतरेगा भारत

खेल डेस्क। एशिया कप में विजयी हैट्रिक बनाने के बाद भारतीय टीम रविवार को एक बार फिर से पाकिस्तान का शिकार करने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम ने शुक्रवार को सुपर-चार चरण में बांग्लादेश को सात विकेट से शिकस्त देकर इस टूर्नामेंट में विजयी हैट्रिक बनाई थी। इससे पहले भारत ने गु्रप चरण में हांगकांग और पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आठ विकेट से रौंदा था।

एक बार फिर भारतीय टीम का लक्ष्य सरफराज अहमद की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को शिकस्त देकर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करने का होगा। पाकिस्तान को सुपर चार चरण के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था।

इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय सलामी बल्लेबाजों कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं स्पिन गेंदबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी है। भारतीय दर्शकों को एक बार फिर अपने खिलाडिय़ों से इसी प्रकार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।बांग्लादेश के खिलाफ मैच में तो रवीन्द्र जडेजा ने एक साल बाद वनडे में शानदार वापसी करते हुए चार विकेट हासिल किए थे।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, और दीपक चाहर।

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, शान मसूद, सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), शोएब मलिक, हरिस सोहेल, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी, असिफ अली, मोहम्मद आमिर।