भारतीय टीम से लगभग 1 साल से बाहर चल रहे धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह आजकल अपनी फिटनेस पर काफी काम करे रहे हैं। भारत के लिए 2011 विश्वकप के हीरो रहे युवी लगातार खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। अब वह वापसी की तैयारी में लगे हैं।
आलोचकों को दिया जबाव
युवराज सिंह ने ट्रेनिंग की वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में अपने कैप्शन के साथ उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जबाव दिया। युवी ने लिखा
“पिछले साल मुझे बोला गया था कि पॉवर ट्रेनिंग के लिए मेरी उम्र ज्यादा हो चुकी है। मुझे मत बताओ मैं कुछ नहीं कर सकता क्योंकि मैं फिर से करने जा रहा हूँ, जब तक कि मैं अपने लक्ष्यों तक नहीं पहुंचता। मैं नये सत्र की शुरुआत करने के लिए तत्पर हूं। याद रखें कि यह कुछ नया सीखने में कभी देरी नहीं होती।”
Last year I was told that m old for power training & shd stick to my normal routines. Dont tell me I cant do something cause m going to #doitagain till I reach my goals
Look forward to start of a new season. Remember its never too late to learn something new n achieve it
pic.twitter.com/Af6U9Y529Q
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) September 13, 2018
पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे से हैं बाहर

युवराज सिंह पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद बल्ले से पूरी तरफ फ्लॉप थे। वेस्टइंडीज दौरे पर भी उनका बल्ला खामोश ही था। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। टीम इंडिया अभी तक वनडे में चौथे क्रम पर उनका विकल्प नहीं ढूँढ पाई है।
आईपीएल में भी थे फ्लॉप

आईपीएल 2018 में युवी को किंग्स XI पंजाब ने खरीदा था। आईपीएल में बल्ले से वह पूरी तरफ फ्लॉप रहे थे और उनके इसके बाद टीम से भी ड्राप कर दिया गया था। आईपीएल 2018 में खेले गए 8 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 65 रन निकले थे।
The post युवराज सिंह ने वीडियो शेयर कर अपने आलोचकों को ये कहते हुए दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.
Look forward to start of a new season. Remember its never too late to learn something new n achieve it