Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप के लिए मोमिनुल हक की बांग्लादेश टीम में वापसी

ढाका            
अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से परेशान बांग्लादेश ने एशिया कप के लिए टीम में 26 साल के बल्लेबाज मोमिनुल हक को शामिल किया है. चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा,‘वह आला दर्जे के बल्लेबाज हैं, जो पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं और तीसरे नंबर पर भी खेल सकते हैं. हमने सोचा कि उनके टीम में होने से काफी फायदा मिलेगा.’ सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल की उंगली में चोट है, जबकि खब्बू बल्लेबाज नजमुल हुसैन के बाएं अंगूठे में चोट लगी है. बांग्लादेश को छह देशों के टूर्नामेंट में श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ पूल-बी में रखा गया है. टूर्नामेंट 15 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा. हरफनमौला शाकिब अल हसन भी उंगली के ऑपरेशन के कारण एशिया कप से बाहर रहना चाहते थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अक्टूबर तक उनकी सर्जरी टालकर उन्हें खेलने के लिए कहा है.