Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने पहले ही टेस्ट में हनुमा विहारी ने की सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में दर्ज कराया नाम

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम ने युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया था। 24 वर्षीय विहारी का यह डेब्यू मैच है और भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 292वें खिलाड़ी हैं। उन्हें टीम में हार्दिक पांड्या की जगह शामिल किया गया था।

विहारी ने बनाया शानदार अर्धशतक

अपना पहला ही टेस्ट मैच खेल रहे हनुमा विहारी ने अर्धशतकीय पारी खेली। शुरुआत में वह जूझते हुए दिख रहे थे, लेकिन जल्द ही वह पिच पर सेट हो गए। मोईन अली की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाये।

राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बराबर पहुंचे

अपने पहले ही मैच में विहारी ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज की बराबरी कर ली है। इन दोनों बल्लेबाजों ने भी इंग्लैंड में डेब्यू करते हुए अपने पहले मैच में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। इसके अलावा रुसी मोदी ने भी 1946 में इंग्लैंड में अपने डेब्यू मैच में 57 रन बनाये थे।

गांगुली और द्रविड़ ने एक ही मैच में डेब्यू किया था। राहुल द्रविड़ ने उस मैच में 95 रन बनाये थे, वहीं सौरव गांगुली ने 131 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद में दोनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी रन बनाये। अब विहारी से भी ऐसी उम्मीद की जा रही है।

रविन्द्र जडेजा के साथ बनाई साझेदारी

पहले पारी में भारत की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन उनके बाद एक- एक कर सभी दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। टीम का स्कोर 150 के पास पहुंचा ही था, कि कप्तान विराट कोहली कोहली भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद लगने लगा था कि भारतीय टीम 200 रनों तक भी नहीं पहुँच पाएगी।

हालाँकि, पहला ही टेस्ट खेल रहे विहारी ने रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर 77 रन जोड़कर टीम को काफी हद तक मुसीबत से बाहर निकाल दिया। दूसरी पारी में भी टीम को अपने इस युवा बल्लेबाज से ऐसी ही पारी की उम्मीद रहेगी।

The post अपने पहले ही टेस्ट में हनुमा विहारी ने की सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में दर्ज कराया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.