Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पन्त के वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विकेटकीपिंग सुधारने के लिए बीसीसीआई ने किया ये ख़ास इंतजाम

इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले ऋषभ पंत भले ही पहले 2 टेस्ट मैचों में बल्ले से असफल रहे हो, लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेली। मैच की चौथी पारी शतक बनाकर उन्होंने दिखा दिया कि वह टेस्ट मैच के प्रेशर को झेलने के लिए तैयार हैं। इसके बावजूद कुछ मौकों को छोड़कर उनकी विकेटकीपिंग खराब रही थी।

अब भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में खेलना है। जैसा कि सभी को पता है भारत की पिचों पर काफी टर्न होता है और यहाँ विकेटकीपिंग करना काफी मुश्किल काम है। अपनी प्रैक्टिस के बारे में पंत ने पीटीआई से बात की।

एनसीए में करेंगी प्रैक्टिस

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम 4 अक्टूबर से राजकोट में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच की तैयारी को लेकर पंत नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाकर तैयारी करेंगे। उन्होंने कहा

“भारत में विकेट इंग्लैंड की अपेक्षा काफी अलग होंगी। मैं सीरीज से पहले एनसीए की जाने की योजना बना रहा हूं और उन पिचों पर प्रैक्टिस करूंगा, जहाँ रफ़ होगी।”

भारत की तरह थी ओवल की पिच

इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में खेले गए पांचवे और अंतिम टेस्ट मैच में पंत ने 114 रनों की पारी खेली थी। हालाँकि, उन्होंने इस मैच में विकेट के पीछे लगातार गेंद छोड़े। इस मैच में उन्होंने कुल 40 से ज्यादा बाई रन दे दिए। उन्होंने कहा कि वहां की पिच इंडिया जैसे थी। उन्होंने आगे कहा

“मैंने अश्विन और जडेजा जैसे सीनियर स्पिनर के सामने नेट पर कीपिंग की है। ओवल की पिच पर जब जडेजा भाई गेंदबाजी कर रहे थे तो पिच इंडिया जैसे लग रही थी क्योंकि चौथे और पांचवे दिन पिच में टर्न थी।”

विकेटकीपिंग पर ध्यान देने की जरूरत

भारतीय क्रिकेट ऋषभ पंत में अपना भविष्य देख रही है। पंत ने आईपीएल और घरेलू मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने आईपीएल 2018 में ऑरेंज कैप भी जीता था। इसके बावजूद उनकी कीपिंग पर लगातार सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने भारत के लिए लम्बा खेलना है तो अपनी कीपिंग में सुधार की जरूरत है।

The post ऋषभ पन्त के वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विकेटकीपिंग सुधारने के लिए बीसीसीआई ने किया ये ख़ास इंतजाम appeared first on SportzWiki Hindi.