Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, लिस्ट में आये तीसरे नंबर पर

इंटरनेट डेस्क। कल खेला गया भारत और पाकिस्तान का मुकाबला ज्यादा बड़ा तो नही हुआ लेकिन इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने। जहां एक तरफ भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने शानदार रिकॉर्ड बनाया। वही दूसरी तरफ इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी किसी से पीछे नही रहें उन्होंने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से खूब कमाल दिखाया रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

साथ ही इस मैच में बने रिकॉर्ड की बात करे तो भारतीय कप्तान भी अन्य खिलाड़ियों से पीछे नहीं रहें। रोहित शर्मा ने शानदार रिकॉर्ड छक्कों के मामलें में बनाया इस मैच में रोहित ने 3 छ्क्के लगाये उन छक्कों की वजह से अब उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 294 छक्के दर्ज हो गए हैं। साथ ही बताया जा रहा है की रोहित शर्मा से छक्के मारने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। 100 वनडे मैचो में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर है साथ ही इस लिस्ट में पहले नंबर के खिलाड़ी की बात करे तो शाहिद आफरीदी हैं। साथ ही दूसरें नंबर पर ब्रैंडन मैक्कुलम हैं।

साथ ही बताया जा रहा है की शाहिद आफरीदी हर वनडे मैच की 26 गेंद के बाद एक छक्का जड़ देते है साथ ही ब्रैंडन मैक्कुलम हर वनडे मैच में 27 बॉल के बाद एक छक्का जड़ देते और रोहित शर्मा की बात करे तो वह अहर वनडे मैच की 35 बॉल के बाद एक छक्का जड़ते हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पहले नंबर शामिल है इस खतरनाक बल्लेबाज का नाम



Herald