स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप में सुपर फोर मैच चल रहे है। भारत और अफगानिस्तान के बीच सुपर फोर का दूसरा मैच टाई पर खत्म हुआ। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 8 विकेट के नुकसान पर 252 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में 49.5 ओवर में 252 रन पर आल आउट हो गई। भारत को अंतिम ओवर में 7 रन की जरूरत थी और गेंद राशिद खान के हाथो में थी। राशिद खान ने शानदार ओवर करते हुए 252 रन पर 1 विकेट लेकर मैच टाई करवा दिया। लेकिन भारत पहले ही फाइनल में पहुंच चूका था।
अब सुपर फोर का अंतिम मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच आज खेला जायेगा। सुपर फोर में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने दो-दो मैच खेले हैं और एक-एक मैच जीता है। अब जो टीम मैच जीतेगी वो फाइनल में भारत से भिड़ेगी। फाइनल मैच 28 सितंबर को होने जा रहा है।
पाकिस्तान खलेगी दबाव में
एशिया कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ 35 वनडे मैचों में से 31 मैच जीतने वाली पाकिस्तान टीम 42 महीने बाद पहली बार बांग्लादेश से वनडे मैच में खलेगी। एशिया कप में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 181 रन अनुभवी शोएब मलिक ने बनाए हैं। बाकि कोई बल्लेबाज़ रन नहीं बना रहा।
पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता पेसर मोहम्मद आमिर की खराब फॉर्म है। वह तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। भारत से सुपर फोर मैच में 9 विकेट से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने कहा था कि अगला मैच सेमीफाइनल है। हम अभी जिस स्थिति में हैं हमें उससे बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना होगा।
बांग्लादेश का हौसला बुलंद
बांग्लादेश का हौसला बुलंद है, लेकिन भारत के हाथों उसे भी करारी हार का सामना करना पड़ा था, जबकि अफगानिस्तान को उसने केवल 3 रन से हराकर अपनी उम्मीदें जीवंत रखी। पाकिस्तान के खिलाफ मुशफिकुर रहीम (3 मैचों में 198 रन), महमदुल्लाह (4 मैचों में 127 रन), शाकिब उल हसन (4 मैचों में 49 रन और 7 विकेट) जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना होगा।
Herald