Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी से पहले हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में जगह देने पर विराट की कप्तानी पर उठाया सवाल

अभी हाल ही में मयंक अग्रवाल के एशिया कप में चयन नहीं होने पर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले हरभजन सिंह ने अब एक बार फिर टीम चयन पर निशाना साधा है. करुण नायर को नज़रअंदाज़ कर हनुमा विहारी का डेब्यू कराना हरभजन सही नहीं मान रहे हैं.

चयन प्रक्रिया पर हरभजन सिंह ने उठाए सवाल 

हनुमा विहारी को इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया था. जबकि करुण नायर पहले टेस्ट से ही टीम का हिस्सा बने हुए हैं. मगर उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. वहीं चौथे टेस्ट से टीम के साथ जुड़ने वाले हनुमा विहारी सीरीज के आखिरी मैच में अपना पहला टेस्ट खेलने में कामयाब रहे.

हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे टीवी पर एक शो के दौरान हनुमा विहारी के डेब्यू पर हैरानी जताते हुए कहा ”करुण नायर के रहते हुए हनुमा विहारी को खेलते देख मैं थोड़ा हैरान हुआ. करुण पहले टेस्ट से टीम का हिस्सा बने हुए हैं और एक भी मैच खेलना का मौका नहीं मिला. लेकिन कोई खिलाड़ी चौथे टेस्ट से टीम में शामिल होता है और उसे खेलना का मौका मिल जाता है.”

आगे हरभजन ने चयन प्रक्रिया पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा ”मुझे नहीं पता टीम का चयन कौन कर रहा है. नहीं मालूम क्या चल रहा है. मैं ये नहीं समझ पाया हूं कि उन्होंने मयंक अग्रवाल को वनडे टीम से बाहर क्यों रखा. कुछ ना कुछ तो गलत है, फिर चाहे वह प्रक्रिया में हो या फिर किसी और में.”

करुण नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. तब से अभी तक उन्होंने कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 374 रन बनाए. इस दौरान करुण की एक नाबाद 303 रनों की पारी शामिल है.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में करुण ने 61 मैच खेले हैं. जिसमें 51.09 की औसत से 4496 रन बनाए. इस दौरान करुण ने 13 शतक और 17 अर्द्धशतक लगाए.

The post हरभजन सिंह ने इस खिलाड़ी से पहले हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में जगह देने पर विराट की कप्तानी पर उठाया सवाल appeared first on SportzWiki Hindi.