Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिछले मैच में अर्धशतक लगाने के बावजूद इस भारतीय खिलाड़ी का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय !

मंगलवार को भारतीय टीम ने सुपर-4 का एक मैच अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ खेला था. यह मैच काफी रोमांचक रहा था, लेकिन अंत में यह मैच ड्रा साबित हुआ था.

आपकों बता दें, कि अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के पांच प्रमुख खिलाड़ियों ने आराम किया था. कप्तान रोहित शर्मा ने भी खुद अफगानिस्तान के खिलाफ आराम लिया था. रोहित की जगह भारतीय टीम में केएल राहुल को मौका मिला था.

राहुल ने खेली शानदार 60 रन की अर्धशतकीय पारी 

आपकों बता दें, कि इस मैच में रोहित शर्मा की जगह खेल रहे युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार 66 गेंदों में 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 शानदार चौके और एक छक्का लगाया था.

उन्होंने इस पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट्स खेलकर प्रशंसकों का दिल जीत लिया था. क्रिकेट के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी उन्हें भारतीय टीम का भविष्य कहते हैं.

अर्धशतकीय पारी के बावजूद प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय!

भले ही केएल राहुल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 60 रन की एक शानदार अर्धशतकीय पारी खेली हो, लेकिन उनका इस पारी के बावजूद भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग तय हैं.

कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ने ही अफगानिस्तान के खिलाफ आराम लिया था, लेकिन अब फाइनल मैच में दोनों का ही टीम की प्लेइंग इलेवन में लौटना तय हैं. शिखर धवन और रोहित शर्मा के टीम में लौटने के कारण केएल राहुल का प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बचा पाना बहुत मुश्किल हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले फाइनल मैच में शिखर धवन और रोहित शर्मा ही भारतीय टीम की पारी की शुरूआत करेंगे. ऐसे में केएल राहुल का टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय हैं.

बता दें, कि केएल राहुल अपने तीन साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर में सिर्फ 13 वनडे मैच ही खेल पाये हैं. जिसमे उन्होंने 35.22 की औसत से 317 रन बनाये हुए हैं.

The post पिछले मैच में अर्धशतक लगाने के बावजूद इस भारतीय खिलाड़ी का प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय ! appeared first on SportzWiki Hindi.