भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है। 37 साल के महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर माना जा रहा है कि वो जल्द ही संन्यास का फैसला कर सकते हैं। यानि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाला विश्व कप 2019 उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।

महेन्द्र सिंह धोनी के पोस्ट रिटायरमेंट प्लान को जानना चाहते हैं हर कोई
वैसे इस बात को लेकर महेन्द्र सिंह धोनी या किसी ओर से तो कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि धोनी अपने करियर को लेकर अगले एक साल में कोई फैसला ले सकते हैं। क्रिकेटरों के संन्यास के बाद अपने-अपने कुछ पोस्ट रिटायरमेंट प्लान होते हैं। ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी का पोस्ट रिटायरमेंट प्लान क्या हो सकता है इस बारे में भी उनके फैंस जानना तो चाहते होंगे।

आकाश चोपड़ा ने धोनी के पोस्ट रिटायरमेंट प्लान को लेकर दिया सुझाव
डीआरएस को लेकर कोचिंग क्लासेस खोलने का दिया सुझाव
तो इसी तरह से भले ही भारत के केप्टन कूल ने तो अपने पोस्ट रिटायरमेंट प्लान को नहीं बताया है, लेकिन वहीं भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने धोनी के पोस्ट रिटायरमेंट के प्लान को बताया है और वो भी क्या खूब बताया है।
दरअसल आकाश चोपड़ा ने धोनी को संन्यास के बाद एक कोचिंग क्लासेस चलाने को कहा है। वो भी क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले डीआरएस यानि डिसीजन रिव्यू सिस्टम के यूज को लेकर।

धोनी को संन्यास के बाद चलानी चाहिए डीआरएस कोचिंग क्लासेस
आकाश चोपड़ा ने बुधवार को एक ट्वीट कर लिखा कि “अपने करियर के बाद, धोनी को डीआरएस का इस्तेमाल कैसे किया जाए इसकी कोचिंग क्लासेस चलानी चाहिए। इसमें इंटरनेशनल कप्तानों का नामांकन होना चाहिए।”
Post his playing career, Dhoni should conduct coaching classes on how to use DRS. Many international captains should enrol…
— Aakash Chopra (@cricketaakash) September 26, 2018
डीआरएस में धोनी है जबरदस्त खिलाड़ी, लेते हैं सटिक फैसले
आकाश चोपड़ा ने धोनी को उनके करियर के बाद का ये प्लान इसलिए बताया है क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले डीआरएस में महेन्द्र सिंह धोनी का कोई जवाब नहीं है। धोनी डीआरएस के इस्तेमाल में जबरदस्त अनुभव के साथ ही बहुत ज्ञानी नजर आते हैं। भारतीय टीम को धोनी का डीआरएस में बड़ा फायदा मिलता है तभी तो आकाश चोपड़ा ने तो डीआरएस को धोनी रिव्यू सिस्टम तक का नाम दे दिया है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट से संयास के बाद कर सकते हैं ये काम, आकाश चोपड़ा ने दिया सुझाव appeared first on SportzWiki Hindi.


