Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के खिलाफ कल इस भारतीय खिलाड़ियों को मिल सकती है टीम में जगह  

इंटरनेट डेस्क। भारत अपना चौथा मुकाबला रविवार को पाकिस्तान के साथ खेलेगा। एशिया कप में अभी तक हुए सभी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की है। भारत ने अभी तक खेले अपने सभी मैचो को अपने नाम किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा जहां एक तरफ पाकिस्तान अपनी पिछली हार का बदला लेना चाहेगी वही दूसरी तरफ भारत अपनी जीत के क्रम को बरकरार रखेगी। साथ ही मैच में पिछले मैच में जों भारतीय टीम रही थी उस में बदलाव किया जाता है।

साथ ही आपको बता दे की भारत ने पाकिस्तान के साथ अपने पहले मुकाबले में 8 विकेट से मात दी थी। साथ ही अब भारत फिर से यह जीत को बरकरार रखना चाहेगा साथ ही भारत ने अभी एशिया कप में टीम मैच खेले है और तीनों में ही जीत दर्ज की है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या कमर में चोट के साथ मौजूदा एशिया कप से बाहर हो गए थे। साथ ही शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, सिद्धार्थ कौल को टीम में शामिल किया गया है। इनमें से कल बांग्लादेश के खिलाफ रविंद्र जडेजा को टीम में जगह मिली जिसका उन्होंने जबरदस्त फायेदा उठाया।

रविंद्र जडेजा बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में मात्र 29 रन दिए और बांग्लादेश के महत्वपूर्ण 4 विकेट अपने नाम किये। अब इस प्रदर्शन को देखते हुए उनको पाकिस्तान के खिलाफ भी टीम में जगह मिल सकती है। पाकिस्तान भी टीम में कुछ बदलाव कर सकती है।



Herald