Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : चुरा के दिल मेरा गाने पर केदार जाधव ने किया जमकर डांस, देखें वीडियो

kedar jadhav

एशिया कप-2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. रविवार को भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की. पाकिस्तान को भारत से इस एशिया कप में मिली ये दूसरी बड़ी हार है. मैच के बाद टीम इंडिया ने अम्बाती रायडू का जन्मदिन मनाया. इसके साथ ही केदार जाधव ने जमकर डांस भी किया.

चुरा के दिल मेरा.. गाने पर जाधव का डांस 

केदार जाधव क्रिकेट की प्रतिभा के साथ-साथ डांस की प्रतिभा भी रखते हैं. 2015 में ज़िम्बाम्वे के खिलाफ शतक लगाकर जाधव ने दबंग स्टाइल में डांस किया था. वह वीडियो का जमकर वायरल हुआ था. अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें जाधव पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद मस्ती के मूड में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

केदार जाधव ने पहले चुरा के दिल मेरा गाने पर अपने डांस मूव्स दिखाए. इसके बाद ओह जाने जाना गाने पर बैट को गिटार समझकर बजाते दिख रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद साथी खिलाड़ी जाधव की इस परफोर्मेंस का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं.

केदार जाधव ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट चटकाए थे. उनके इस प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया था. जाधव भारतीय टीम की ओर से अभी तक 44 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमें उन्होंने 41.3 की औसत से 826 रन बनाए. इस दौरान जाधव का उच्चतम स्कोर 120 रन रहा. वह दो शतक भी लगा चुके हैं. साथ ही गेंदबाजी में जाधव ने 4.92 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट चटकाए.

अपनी गेंदबाजी प्रतिभा का श्रेय जाधव धोनी को देते हैं. जाधव का कहना है कि 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जब धोनी ने उन्हें गेंद थमाई तो उनके अंदर का गेंदबाज सामने आया. जाधव की स्पिन गेंदबाजी का एक्शन थोड़ा अलग है. उनका एक्शन श्रीलंका के गेंदबाज लसित मलिंगा की तरह थोड़ा बहुत दिखाई देता है.

यहां देखे जाधव के डांस का वीडियो 

The post वीडियो : चुरा के दिल मेरा गाने पर केदार जाधव ने किया जमकर डांस, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.