Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन टॉप बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में कई ऐसे दिग्गज बल्लेबाज है। जो क्रिकेट के मैदान कभी भी पासा पलटने का दम रखते है। मैदान में कुछ बल्लेबाज तो ऐसे होते है जो किसी भी वक्त विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा कर पूरे मैच का नक्शा बदल देते है। आज हम आपको कुछ ऐसे विस्फोटक बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है, तो आइए नजर डालिए उन तूफानी बल्लेबाजों पर..

EngvInd : विराट कोहली ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया ये "विराट" रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा इस दिग्गज को

क्रिस गेल : वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने कई मैचों में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई है। गेल ने जिम्बाब्वे के विरूद्ध वनडे में 138 गेंदों में 215 रनों की आतिशी पारी खेली और सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा।

वीरेन्द्र सहवाग : भारतीय टीम के पूर्व हिटमैन बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के विरूद्ध वनडे मैच में 140 गेंदों पर 219 रनों की आतिशी पारी खेले दोहरा शतक लगाने में सफल हुए। सहवाग तेज शतक लगाने के मामलें दूसरे बल्लेबाज है।

2018 : इन बल्लेबाजों ने लगाए अभी तक टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के, लिस्ट में ये भी शामिल

सचिन तेंदुलकर : भारत के पूर्व मास्टर ब्लास्टर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध वनडे मैच में 147 गेंदों पर 200 रनों की नाबाद पारी खेली। सचिन के नाम क्रिकेट जगत सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

क्रिकेट के मैदान में इन खिलाड़ियों ने बनाए ये अनोखे रिकॉर्ड, जो शायद ही कभी टूटे

रोहित शर्मा : भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने कई मैचों में टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। रोहित शर्मा ने 151 गेंदों में श्रीलंका के विरूद्ध वनडे मैच में 264 रनों की आतिशी पारी खेली।