Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी तो दर्शको ने किया कुछ ऐसा हर कोई रह गया हैरान, देखें विडियो

भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले को भारतीय टीम ने आसानी से अपने नाम कर लिया। इस मैच में भारत के लिए गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाजों ने पूरा योगदान दिया। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने दिनेश कार्तिक से ऊपर टीम में खेलने का मौका मिला।

धोनी के आते ही गूंज गया मैदान

अम्बाती रायडू के आउट होने के बाद धोनी मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। जब धोनी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे उस समय दर्शकों ने उनका जबरदस्त अभिवादन किया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जहाँ उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था वहीं हांगकांग के खिलाफ वह बिना खाता खोले पविलियन लौट गए थे। क्रिकेट में इतिहास में ऐसे कम ही बल्लेबाज हुए हैं जिनके मैदान पर आने के बाद दर्शक ऐसा रिएक्शन देते हैं।

फॉर्म में वापसी के दिए संकेत

आईपीएल में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद धोनी का फॉर्म लगातार नीचे गया है। इंग्लैंड के खिलाफ हुए वनडे सीरीज में टीम की हार का जिम्मदार उनकी बल्लेबाजी को भी ठहराया जा रहा था। उन्होंने इंग्लैंड सीरीज में काफी धीमी बल्लेबाजी की थी लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ वह फॉर्म में लौटे दिखे। उन्होंने 37 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। इसमें 3 चौके भी शामिल थे और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाने के चक्कर में वह आउट हो गए।

विश्वकप के लिए महत्वपूर्ण हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

2019 में होने वाला क्रिकेट विश्वकप महेंद्र सिंह धोनी के करियर का चौथा विश्वकप होगा। पहले विश्वकप में जहाँ उन्होंने टीम को पहले राउंडर में बाहर होते हुए देखा था वहीं उनके दूसरे ही विश्वकप में टीम उनकी कप्तानी में विजेता बन गई। धोनी भले ही अभी टीम के कप्तान नहीं हैं लेकिन विकेट के पीछे से वह गेंदबाजों और कप्तान की काफी मदद करते हैं। कई बार धोनी फील्डिंग जमाते हुए भी देखते जाते हैं। ऐसे में उनका बल्ले से फॉर्म में रहना 2019 विश्वकप में टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

देखें वीडियो:

 

The post वीडियो: चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए महेंद्र सिंह धोनी तो दर्शको ने किया कुछ ऐसा हर कोई रह गया हैरान, देखें विडियो appeared first on SportzWiki Hindi.