Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण देख बीसीसीआई ने श्रीलंका के इस दिग्गज को नियुक्त किया फील्डिंग कोच

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का फील्डिंग प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था. भारतीय टीम ने इस टेस्ट सीरीज के दौरान कई कैच छोड़े थे. भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरे में खराब फील्डिंग को देखते हुए बीसीसीआई ने एक बड़ा फैसला लिया हैं. दरअसल, बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए नया फील्डिंग कोच चुना है.

नुवान सेवानिरत्ने को बनाया भारत का सहायक फील्डिंग कोच 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरे में खराब फील्डिंग को देखते हुए बीसीसीआई ने नुवान सेवानिरत्ने को टीम का नया सहायक फील्डिंग कोच नियुक्त किया हैं.

बता दें, कि वर्तमान में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर हैं. हालाँकि, आर श्रीधर अपने फील्डिंग कोच पद में बने रहेंगे. नुवान सेवानिरत्ने भारतीय टीम के लिए बतौर असिस्टेंट फील्डिंग कोच के रूप में काम करेंगे.

एशिया कप से करेंगे भारतीय टीम को ज्वाइन 

हालाँकि, अब तक इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन करीबी सूत्रों के मुताबिक नुवान सेवानिरत्ने का चयन सहायक फील्डिंग कोच के लिए कर लिया गया है और अब वह अपना कार्यकाल 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से शुरू कर देंगे.

वह भारतीय टीम के साथ एक वर्ष के अनुबंध पर होंगे.  38 वर्षीय नुवान सेवानिरत्ने इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के अंत तक भारतीय टीम के साथ जुड़े रहेंगे.

श्रीलंकाई टीम के भी रह चुके है फील्डिंग कोच 

नुवान सेवानिरत्ने ने एक दशक के करीब श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ काम किया है. वह श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के भी फील्डिंग कोच रह चुके हैं.

नहीं खेला है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट 

बता दें, कि नुवान सेवानिरत्ने ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट  नहीं खेला हुआ है. हालाँकि, उन्होंने श्रीलंका के लिए  2 प्रथम श्रेणी मैच खेले हुए हैं. जिसमे उन्होंने 37.33  की औसत से 112 रन बनाये हुए हैं.

The post इंग्लैंड में भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण देख बीसीसीआई ने श्रीलंका के इस दिग्गज को नियुक्त किया फील्डिंग कोच appeared first on SportzWiki Hindi.