Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : किसने कहा श्रीलंका बचकर रहे अफगानिस्तान की स्पिन जोड़ी से

एशिया कप का तीसरा मुकाबला आज 17 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम के बीच खेला जायेगा. इस मैच को लेकर वेंकटेश प्रसाद ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए एक काँलम लिखा हैं. जिसमे उन्होंने श्रीलंका की टीम को अफगानिस्तान की स्पिन जोड़ी से सावधान रहने की सलाह दी हैं.

मलिंगा की गेंदबाजी शानदार 

वेंकटेश प्रसाद ने सबसे पहले लसिथ मलिंगा की तारीफ करते हुए लिखा, “जिस तरह से अपने वापसी मैच में लसिथ मलिंगा ने गेंदबाजी की हैं. वह बहुत शानदार हैं. उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट हासिल किये और उसके बाद डेथ ओवर में भी 2 और विकेट हासिल किये थे. 

हमें एक चीज नहीं भूलनी चाहिए, कि उनकी गेंदबाजी में काफी कैच भी छुटे थे. शायद वह मैच में चार से ज्यादा विकेट भी हासिल कर सकते थे. उन्होंने अपनी टीम को अपनी गेंदबाजी से मोटीवेट किया था. हालाँकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी पांच बार की एशिया कप चैंपियन श्रीलंका को 137 रन से हार का सामना करना पड़ा.”

अफगानिस्तान की स्पिन जोड़ी से रहना होगा सावधान

वेंकटेश प्रसाद ने आगे अपने बयान में कहा, “श्रीलंका को अब सोमवार को अफगानिस्तान की टीम से खेलना हैं. श्रीलंका को अब खुद पर विश्वास रखना होगा और अपनी खामियों पर जल्द से जल्द काम करना होगा. 

 श्रीलंका, अफगानिस्तान की टीम को भी वह हल्के में नहीं ले सकती हैं. अफगानिस्तान की टीम को बड़ी टीमों से फाइट करनी आती हैं. 

श्रीलंका की टीम को उनकी स्पिन जोड़ी से सावधान रहना होगा. मुजीब उर रहमान और राशिद खान यहां की गर्म परिस्तिथियों का काफी अच्छी तरह से फायदा उठा सकते हैं. दोनों के पास ही किसी भी विकेट पर स्पिन कराने की क्षमता हैं, इसलिए यह दोनों जरुर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. 

अफगानिस्तान के आस अनुभवी खिलाडियों के तौर पर मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद नबी व कप्तान असगर अफगान हैं. वहीं उनके पास आफताब आलम जैसा अच्छा तेज गेंदबाज भी हैं.”

 

The post एशिया कप : किसने कहा श्रीलंका बचकर रहे अफगानिस्तान की स्पिन जोड़ी से appeared first on SportzWiki Hindi.