Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैथ्यूज को श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान पद से हटाया

कोलंबो| श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने एंजेलो मैथ्यूज को श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान पद से हटा दिया है। मैथ्यू के स्थान पर टेस्ट टीम के कप्तान दिनेश चंडीमल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है।
उल्लेखनीय है कि दुबई में जारी एशिया कप में श्रीलंका टीम के खराब प्रदर्शन के कारण चारों ओर से हो रही आलोचनाओं के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने मैथ्यूज को कप्तान पद से हटाने का फैसला किया। वह 10 माह तक ही टीम के कप्तान रह सके।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने चंडीमल को आगामी इंग्लैंड सीरीज के लिए वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया है। उन्होंने मैथ्यूज को तुरंत प्रभाव के साथ वनडे और टी-20 टीम के कप्तान की जिम्मेदारियों को त्यागने के लिए कहा।”

The post श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैथ्यूज को श्रीलंका की वनडे टीम के कप्तान पद से हटाया appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.