स्पोर्ट्स डेस्क। 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के मारने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह जल्द ही क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। जी हाँ, इस प्रकार की ख़बरें सामने आ रही हैं। ख़बरों के मुताबिक टीम इंडिया का ये स्टार बल्लेबाज 2019 विश्वकप से पहले अपनी टीम में वापसी को लेकर आश्वस्त हैं। युवराज का कहना हैं कि, वे टीम इंडिया में अपनी वापसी का विश्वकप तक जरूर इंतज़ार करेंगे।
बता दे फिलहाल भारतीय टीम इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज बुरी तरह से हारी हैं। इस हार के बाद टीम मैनेजमैंट को अपने स्टार गौतम गंभीर , युवराज सिंह, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों की याद आ रही हैं। भले ही टीम मैनेजमैंट अपने इन सीनियर खिलाडियों को नजरअंदाज कर रहा हो लेकिन क्रिकेट फैंस इन खिलाड़ियों को एक बार फिर टीम में देखना चाहते हैं। हाल ही में एशिया कप के लिए टीम का चयन किया गया, जिसमें भी इनको इग्नोर किया गया।
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि, जिसके मुताबिक युवराज सिंह 2019 वर्ल्ड कप के बाद कभी भी क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर सकते है। टीम से लगातार अंदर बाहर हो रहे युवराज ने कहा है कि वह साल 2019 के बाद अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा फैसला कर सकते हैं। बता दे, युवराज सिंह को विश्व कप 2011 में अहम भूमिका निभाने के लिए मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया था।
युवराज सिंह के नाम 20-20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों में 6 छक्के और 20-20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसके अलावा वे इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब, पुने वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स के हिस्सा रहे हैं।
Herald