Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान की चुनौती का आज सामना करेगा भारत

India will face Afghanistan's challenge today

दुबई, 25 सितंबर: एशिया कप-2018 के सुपर-4 के मैच में आज भारत का सामना अफगानिस्तान से दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारत ने सुपर-4 के अपने अभी तक के दोनों मैच जीतकर फाइनल की दावेदारी लगभग पक्की कर ली है।

इस मैच में हालांकि वो अफगानिस्तान को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि भारत हर तरह से अपने विजयी क्रम को जारी रखने की कोशिश करेगी ताकि फाइनल में वह सकारात्मक मानिसकता के साथ जाए।

वहीं अफगानिस्तान के लिए यह मैच एक तरह से साख की लड़ाई है। वह इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का विजयी अंत करना चाहेगी।

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा, क्योंकि अफगानिस्तान के पास इस समय का सबसे अच्छा स्पिन गेंदबाजी आक्रमण मौजूद है।

उसके पास मुजीब उर रहमान, राशिद खान और मोहम्मद नबी की तिगड़ी है जो किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकती है।

भारत के लिए अच्छी बात यह है कि उसके कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान शिखर धवन दोनों के बल्ले जमकर बोल रहा हैं। अंबाती रायडू जरूर तीसरे नंबर पर आकर अच्छा योगदान दे रहे हैं। वहीं चौथे नंबर के साथ रोहित लगातार प्रयोग कर रहे हैं। इस नंबर पर रोहित ने दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी को भी उतारा है।

वहीं भारतीय गेंदबाजों की बात की जाए तो उसके लिए अफगास्तिान के कुछ ही बल्लेबाज चिंता का सबब बन सकते हैं। हसमतुल्लाह शाहिदी, कप्तान असगर अफगान, इहसानउल्लाह और मोहम्मद शाहजाद अफगनिस्तान के मुख्य बल्लेबाज हैं। इन चारों को अगर भारतीय गेंदबाज जल्दी आउट कर लेते हैं तो अफगानिस्तान को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने से रोका जा सकता है।

बीते कुछ मैचों में राशिद खान ने बल्ले से भी अच्छी पारियां खेलीं हैं और वह भी भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर सकते हैं।

भारत के लिए पास हालांकि भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे तेज गेंदबाज हैं जो टीम को अधिकतर मौकों पर शुरुआती सफलता दिलाते आए हैं। वहीं मध्य के ओवरों में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की तिगड़ी अफगानिस्तान को एक अच्छा स्कोर बनाने से रोक सकती है।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद। 

अफगानिस्तान : असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमत शाह, इंसानउल्लाह जनत, हशतमुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबादिन नाइब, राशिद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान, जावेद अहमदी, मुनीर अहमद, नाजीबुल्लाह जादरान, सायेद शिरजाद, वफादार मोमंद और शमीउल्लाह शेनवारी। 

The post अफगानिस्तान की चुनौती का आज सामना करेगा भारत appeared first on SportzWiki Hindi.