आज तो एक तरह से ये चलन चल पड़ा है कि चाहे किसी भी सेलीब्रिटी का जन्मदिन हो उसे सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी जाती है। सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई तो दी जाती है लेकिन इस दौरान कई लोग वो गलती कर बैठते हैं, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं होती है।

नमन ओझा ने ट्वीटर पर कर दी बड़ी गलती
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा को तो आप जानते ही होंगे। भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके मध्य प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई देने के मामले में एक ऐसी गलती कर दी जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं होगी।

सौरव गांगुली को 7 सितंबर को दे दी जन्मदिन की बधाई
दरअसल नमन ओझा ने शुक्रवार यानि 7 सितंबर को भारत के महान कप्तान रहे सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई दे दी। नमन ओझा ने सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई गलत तारीख पर दे दी जिसके बाद तो वो ट्वीटर पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। हर कोई नमन ओझा को सौरव गांगुली की जन्म तारीख याद दिला रहा है।

दादा को 8 जुलाई की बजाए 7 सितंबर को विश करने पर नमन हुए ट्रोल
आपको और हर किसी को ये पता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म 8 जुलाई को होता है। ऐसे में सौरव गांगुली को तो जन्मदिन की बधाई भी इसी तारीख को दी जानी चाहिए लेकिन नमन ओझा अपने टीम साथी हनुमा विहारी को टेस्ट डेब्यू करने की शुभकामनाएं देने से पहले सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई दे बैठे। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा कि जन्मदिन मुबारक ‘दादा’ सौरव गांगुली।
Happy Birthday dada @SGanguly99
— Naman Ojha (@namanojha35) September 7, 2018
फिर क्या था सौरव गांगुली की जन्मदिन की बधाई गलती से देने के कारण नमन ओझा को ट्वीटर पर ट्रोल कर लिया गया। ट्वीटर यूजर्स ने नमन ओझा को इस गलती पर जमकर खरी-खोटी सुनायी। एक ट्रोलर ने तो यहां तक कह दिया कि नमन ओझा उस दौरान नशे में होंगे।
Birthday wish aaj kyo ??
8th july hai @SGanguly99 sir ka birthday!— Nikita Malviya (@NikitaMalviya4) September 7, 2018
Lol drunk.?
— #ASVR (@Mohankrish9999) September 7, 2018
Entha vesav ra
— jana (@jana9999) September 7, 2018
Ayoo naman ojha va try panungada test la wk a intha maari ellathayu correct a panuvaru
— Tamizharasan (@Tamizhan28) September 7, 2018
Adeii Naman Ojha
— Sriram Panneer Selvam (@the_Shreeram) September 7, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post नमन ओझा ने सौरव गांगुली को जन्मदिन की बधाई देने में कर दी गलती, हुए ट्रोल appeared first on SportzWiki Hindi.
