इंटनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान फिल्मों में कभी भी खलनायक का किरदार नहीं निभाना चाहते हैं। दबंग स्टार सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए तीन दशक हो गए हैं, लेकिन उन्होंने आज तक किसी फिल्म में विलेन का रोल नहीं किया है। वैसे बॉलीवुड फिल्मों में शाहरूख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे दिग्गज कलाकार खलनायक का रोल निभा चुके हैं।
रणबीर और आलिया कि शादी को लेकर ऋषि कपूर ने दिया ये बड़ा बयान
ये हैं बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने एक-दो नहीं बल्कि बनाई इतनी गर्लफ्रेंड्स...
अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी विशेष पहचान बना चुके सलमान खान से विलेन का किरदार निभाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं कभी भी खलनायक का रोल नहीं निभाना चाहता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि उनके प्रशंसक उससे इम्प्रेस हो जाएंगे और मैं स्वयं भी एक खलनायक की तरह व्यवहार करने लग जाऊंगा।
सलमान को विदेश यात्रा के लिए हर बार अदालत से नही मांगनी पडेगी अनुमति
सलमान खान ने कहा कि मैं अपनी उन फिल्मों को भी टर्निंग पॉइंट्स मानता हूं जो कि बहुत सफल रही हैं और उनको भी मानता हूं, जो कि फ्लॉप रही हैं। चूंकि आप दोनों ही स्थितियों में सीखते हो। उन्होंने बताया कि वह वैसी फिल्में अधिक करते हैं जिनमें दर्शकों के लिए कोई ना कोई संदेश जरुर होता है।
बिग बॉस के 12वें सीजन में ये भारतीय क्रिकेटर बिखेर सकता है अपने जलवे
गौरतलब है कि सलमान खान इस समय अपनी आगामी फिल्म ;भारत की शूटिंग में व्यस्थ है। इस फिल्म को बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैं। इसमें सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ हैं। इससे पहले कैटरीना कैफ का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभाने वाली थी, लेकिन अचानक उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया था। इसके बाद कैटरीना कैफ का चयन किया गया था।सलमान खान ने बताया कि इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद कैटरीना कैफ ही थी।