Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

श्रीलंका हुई एशिया कप से बाहर, संयास के बाद बतौर वापसी को तैयार तिलकरत्ने दिलशान

विश्व कप विजेता, विश्व टी-20 चैंपियन और एशिया कप में पांच पर खिताब पर कब्जा करने वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम इन दिनों अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। श्रीलंका टीम यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में अफगानिस्तान जैसी टीम के हाथों हारकर सनसनीखेज रूप से बाहर होना पड़ा है जिसके बाद इनके क्रिकेट वर्चस्व को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं।

एक समय श्रीलंकाई टीम में थे एक से एक दिग्गज खिलाड़ी

अब कर रही है बुरी तरह से संघर्ष

वैसे ऐसा नहीं है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम अभी संघर्ष कर रही है। इनके संघर्ष की कहानी पिछले तीन सालों से जारी है। एक समय दिग्गजों से भरी इस टीम का जब से पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माहेला जयवर्धने, तिलकरत्ने दिलशान, कुमार संगकारा, मुथैया मुरलीधरन जैसे खिलाड़ियों का साथ छूटा है तब से ये टीम अपने आपको ट्रेक पर फिर से लौटाने में नाकाम साबित हो रही है।

टीम की हालात देख तिलकरत्ने दिलशान ने दिए वापसी के संकेत

अपनी नेशनल टीम जो एक समय क्रिकेट जगत की सबसे प्रमुख टीमों में शुमार थी उसकी ये हालात देख पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने एक बार फिर से सनसनीखेज रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं।

तिलकरत्ने दिलशान ने साल 2016 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। तिलकरत्ने दिलशान की बात करें तो वो ना केवल श्रीलंका के बल्कि क्रिकेट जगत के सबसे अच्छे सीमित ओवर के क्रिकेटर के रूप में जाने जाते थे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

42 साल के तिलकरत्ने दिलशान को अपनी नेशनल टीम की ये गत देख बड़ा ही बुरा लग रहा है और उन्होंने अपनी वापसी का संकेत दिया है। वैसे ये बात दिलशान की ओर से नहीं आ रही है बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रोड्यूसर या यूं कहे  रिपोर्टर  आज़ाम अमीन ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान(42) ने संकेत दिया है कि वो एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस लौट रहे हैं। क्योंकि उनकी नेशनल टीम बहुत संघर्ष कर रही है। उन्होंने लेक एफएम रेडियो से कहा कि वो विश्व कप 2019 तक खेलना चाहते हैं। लेकिन उन्हें कुछ कारणों से संन्यास लेना पड़ा था।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post श्रीलंका हुई एशिया कप से बाहर, संयास के बाद बतौर वापसी को तैयार तिलकरत्ने दिलशान appeared first on SportzWiki Hindi.